आगरा में देशभर के 90 राइडर्स ने किया प्रतिभाग महिला राइडर रहीं आकर्षण का केंद्र

90-riders-from-all-over-the-country-participated-in-agra

90-riders-from-all-over-the-country-participated-in-agra

Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। आगरा से लेकर फतेहपुर सीकरी से सटे राजस्थान की सीमा के गांव तक का सफर, धक− धक करतीं 90 बाइक और स्कूटी, उस पर सवार जुनूनी राइडर्स, लेकिन एक बात का खास ख्याल रफ्तार की सीमा में रहकर तय हो जोश का सफर। द आगरा ताज बाइक रैली के गवाह एक बार फिर से बने शहरवासी।

IMG 20230319 001921

18 मार्च 2023, दिन शनिवार को मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब आफ आगरा और द ताज रॉयल क्लब द्वारा द आगरा ताज बाइक रैली का आयोजित की गयी। सुबह सात बजे होटल क्लार्स शिराज से पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

IMG 20230319 001937

रैली में 90 बाइक सवार महिला- पुरुष राइडर्स और 30 स्कूटी सवार एनसीसी कैडेट्स शामिल थे। तय समय पर रैली आरंभ स्थल पर पहुंचकर अदिति शर्मा, आकृति रावत और धयान सुमन(महिला वर्ग), राधा शर्मा, माधुरी शाक्या और फ़ीरीद डान (महिला स्कूटी वर्ग) और सिकंदर सलमान (आगरा इन्फील्डर्स क्लब), अजय और वीरेंदर सिंह तोमर(पुरुष) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

IMG 20230319 002005

विजेताओं को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पुरस्कृत किया। संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया ने कहा कि रॉयल्य प्रोबाइकिंग द्वारा अयोजित चौथी रैली के आयोजन में उप्र पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम का सहयोग रहा।

IMG 20230319 003211

रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छ भारत का संदेश देना था। चैयरमेन राम मोहन कपूर ने कहा कि राइडर्स को रोड मैप दिया गया था। जिसके आधार पर उन्हें आगरा से फतेहपुर सीकरी, राजस्थान की सीमा के कुछ गांव, जोधपुर झाल, सिकंदरा, रामबाग, एत्माद्दौला होते हुए आगरा किला तक का पहुंचना था। कुल 100 किमी के सफर को निर्धारित गति में ही तय करना था। रैली में साथ साथ उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की क्रिटिकल केअर और एम्बुलेंस सेवा रही।

 

समापन समारोह में रंजना बंसल, सुधीर नारायण, सुदर्शन दुआ, वत्सला प्रभाकर, कैप्टन शीला बहल, नेशनल चैम्बर के अध्यक्ष राजेश गोयल, तरुन रावत, इंकरनेशन स्पोर्ट्स के निर्देशक सुदेव बरार और अलका बरार, आगरा कॉलेज के प्राचार्य अनुराग शुक्ल, कैप्टेन रीता निगम, प्रवीन सिकरवार, पूजा यादव, अभिनंदन शर्मा, विवेक शर्मा, चेतन शर्मा, संतोष दुबे, डीके सिंह सहित ताज रॉयल्स क्लब के राइडर्स उपस्थित रहे।

महिला राइडर्स बनी सशक्तिकरण की मिसाल

बाइक रैली में मुख्य आकर्षण महिला राइडर्स रहीं। रैली को लीड करते हुए करीब दो दर्जन से अधिक महिला राइडर्स रवाना हुयीं। देश के विभिन्न राज्यों से महिला राइडर्स यहां प्रतिभाग करने पहुंची थीं।

टीएसडी फारमैट पर चुने गए विजेता

अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि बाइक रैली टीएसडी फारमैट यानी टाइम, डिस्टेंस और डेस्टिनेशन पर आधारित थी। रैली में वाहन की गति निर्धारित थी। रैली को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में रखा गया था। फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्टस क्लब आफ इंडिया द्वारा निर्धारित नियम एवं मापदंडों पर ही रैली संपन्न हुयी।

इन्होंने खींचा सभी का ध्यान

ताज रॉयल क्लब के अध्यक्ष लइक अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन सर्वाधिक उम्र के राइडर समीर उद्दीन शैफी (67) विंटेज बाइक पर सवार होकर जब निकले तो सभी ने उनके हौसले काे सलाम किया। वहीं सबसे कम उम्र के राइडर श्रेष्ठ अवतार(18) पहली बार रैली में शामिल हुए।

कृपया उपरोक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/न्यूज चैनल में प्रकाशित करने की कृपा करें।

Trending News