Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

द आगरा ताज बाइक रैली 18 को महिला बाइकर्स दिखाएंगी अपना जोश

जनवाद टाइम्स 18 March 2023
IMG_20230318_135103
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। ताजनगरी एक बार फिर रफ्तार के रोमांच से रुबरु होगी। मोटर्स स्पोर्ट्स क्लब आफ आगरा और ताज रॉयल क्लब द्वारा आयोजित ।

चतुर्थ द आगरा ताज बाइक रैली 18 मार्च 2023, दिन शनिवार को होटल क्लार्क्स शिराज से रवाना होगी। रैली का आकर्षण देशभर से जुटीं महिला बाइकर्स होंगी। बाइक और स्कूटी पर राइडर्स रैली में शामिल होंगे।

रैली के संदर्भ में होटल क्लार्क्स शिराज में प्रेसवार्ता आयोजित हुयी। मोटर स्पोर्टस क्लब आफ आगरा के संरक्षक हरविजय सिंह वाहिया ने वार्ता में बताया कि ताज रॉयल्य प्रोबाइकिंग द्वारा चौथी बार रैली का आयोजन कराया जा रहा है। रैली उप्र पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से हो रही है। रैली में 90 महिला- पुरुष राइडर्स प्रतिभाग कर रहे हैं।

ये होंगे बाइक रैली के नियम

चैयरमैन राम मोहन कपूर ने कहा कि बाइक रैली टीएसडी फारमैट यानी टाइम, डिस्टेंस और डेस्टिनेशन पर आधारित होगी। जिसमें केवल दोपहिया वाहन सवार ही भाग ले सकते हैं। सड़क सुरक्षा का संदेश रैली का ध्येय है इसलिए रैली में वाहन की गति निर्धारित होगी। रैली को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में रखा गया है। पुरुष, महिला और महिला स्कूटी। ताज रॉयल क्लब के अध्यक्ष लईक अहमद सिद्दीकी ने कहा कि तकनीकी रूप से सहयोग कर रहे विशेषज्ञ सुदेव बरार द्वारा रैली का रोड मैप, रोड बुक, नियम आदि तैयार किये गए हैं। फेडरेशन आफ मोटर स्पोर्टस क्लब आफ इंडिया द्वारा निर्धारित नियम एवं मापदंडों पर ही रैली आयोजित की जा रही है।

रैली स्थल पर ही मिलेगा लाइसेंस

अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि रैली सुबह साढ़े सात बजे होटल क्लार्क्स शिराज से रवाना होगी। यहीं पर रैली लाइसेंस एवं रैली इंश्योरेंस दिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

सुदेव बरार, प्रवीन शिकरवार, अभिनंदन शर्मा, विवेक शर्मा, चेतन शर्मा, संतोष दुबे, डीके सिंह, मनीष करनी सहित ताज रॉयल्स क्लब के राइडर्स उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने भीम नगरी के आयोजन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक
Next: स्वर्णकार भवन विजय नगर में 21 मार्च की शाम को बिखरेगी भारतीय संस्कृति संग काव्य के विविध रसों की इंद्रधनुषी छटा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.