जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने भीम नगरी के आयोजन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक

IMG_20230318_135137
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा समाचार । जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने भीम नगरी के आयोजन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को अम्बेडकर भवन से शोभायात्रा में आ रहे पेड़ों की बाधा सम्बन्धित समस्या के निस्तारण हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण कराने हेतु दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने भीम नगरी के आयोजन की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक

साथ ही उन्होंने काजी पाड़ा में नाले की साफ-सफाई हेतु नगर निगम व अंबेडकर भवन में बिजली कनेक्शन हेतु विद्युत विभाग तथा शोभायात्रा वाले मार्ग पर डिश केबल तारों को हटाने हेतु मनोरंजन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी महोदय ने शोभायात्रा निकलने के दौरान पुलिस सुरक्षा, पानी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व ट्रैफिक व्यवस्था दुरस्त करने एवं काजी पाड़ा में सुलभ शौचालय की मरम्मत कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने अम्बेडकर पार्क का सौन्दर्यीकरण कराने तथा शोभायात्रा निकलने वाले मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दिनांक 14 व 15 मार्च को शराब व मांस की दुकानें बंद रखने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झांकी निकालने वालों को एक प्रोफार्मा भरकर थाने में जमा करना होगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री ए0 मनिकन्डन, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अंजनी कुमार सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News