Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं कॉन्ट्रेक्टरो के साथ बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 17 March 2023
Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं कॉन्ट्रेक्टरो के साथ बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में विद्युत कर्मिंयों के द्वारा हड़ताल पर होने के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाये रखने तथा विद्युत आपूर्ति में आ रही परेशानियों के निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने के सम्बंध में विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं कॉन्ट्रेक्टरो के साथ बैठक आयोजित की गयी।IMG 20230317 WA0109

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप में निर्देश दिया है कि जो भी सबस्टेशन प्रभारी व स्टोर प्रभारी अपने सबस्टेशन व स्टोर पर ताला बन्द कर हड़ताल हैं उनपर सम्बंधित थानों में वहां पर तैनात मजिस्ट्रेट के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी जाए। उन्होंने कहा है कि उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ विभाग से सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के कॉन्ट्रैक्टरो से वार्ता कर पर्याप्त संख्या मंे लाइनमैन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाये रखने के लिए कहा हैं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता स्टोर को निर्देश दिया है कि सभी स्टोरों की वीडियोग्राफी करवाकर स्टोर खुलवाए जाय तथा खराब हुए आवश्यक उपकरण व ट्रांसफार्मरों को जल्द से जल्द बदल कर विद्युत आपूर्ति को ठीक कराया जाए। उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अधिशासी अभियंताओ को निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में कहीं पर भी विद्युत आपूर्ति व पानी की सप्लाई में समस्या उत्पन्न न हो होने पाए अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के सम्बंध में विशेष सर्तकता बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे, इसके लिए उपस्थित सभी ठेकेदारों को उनके द्वारा लगाए गए लाइनमैन की क्षेत्रवार सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने वर्कशाप एवं स्टोर पर मजिस्टेटों की तैनाती करने के साथ ही साथ सब स्टेशनों पर भी कार्मिंकों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कंट्रोल रूम बनाये जाने तथा वहां से ड्यूटी पर लगाये गये कार्मिंकों का निरंतर सत्यापन करते रहने के निर्देश दिए है।Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं कॉन्ट्रेक्टरो के साथ बैठक सम्पन्न

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सत्यप्रिय सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत तथा अधीक्षक अभियंता विद्युत सहित जनपद के कॉन्ट्रैक्टरगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दिया गया बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीब उर रहमान की 103 वी जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि
Next: Prayaagraj News :संयुक्त निदेशक एवं अन्य अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न शीतग्रहों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.