Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 16 March 2023
Prayaagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय कोरांव के कार्यों की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर अधिशाषी अभियंता सी0डी0-1 तथा सहा0 अभियंता सी0डी0-1 का वेतन रोकने के निर्देश दिये है। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस माह पूर्ण किये जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया है कि कार्य को ससमय एवं गुणवत्ता पूर्ण किया जाये। उन्होंने समीक्षा में सेतु निगम, यू0पी0 सिड़को, यू0पी0पी0सी0एल0 यू0पी0आर0एन0एस0एस0, आवास-विकास परिषद सी0एण्ड0डी0एस0 के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सी0एन0डी0एस0 के अधिशाषी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये है तथा सीएनडीएस-15 के अभियंता से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।IMG 20230316 WA0037

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने 37 बिंदुओं की समीक्षा बैठक करते हुए अधिशाषी अभियंता सिंचाई नहर प्रखण्ड को रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय पर नहरों में टेल तक पानी पहुंचाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि में किसानों के डेटा सुधार का कार्य शीघ्रता से कराये जाने एवं फसल बीमा के सम्बंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों के टीकाकरण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में अनिवार्य रूप से चारा-भूसा इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे हुए सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक स्कूलों में कराये जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शेष बचे हुए कार्यों को प्राथमिकता पर कराये जाने का निर्देश दिया है।Prayaagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने पाइप पेयजल योजनाओं, खाद्यय सुरक्षा, सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजनाओं एवं नयी समिति दुग्ध गठन, कौशल विकास द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण से कितने बच्चों को रोजगार सृजित किया गया कि जानकारी लेते हुए नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सही ढंग से नहीं कराया जा रहा है, उस पर विशेष ध्यान दिया जाये। श्रमिक पंजीकरण, प्रधानमंत्री मानधन योजना की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया है कि लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा।Prayaagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी ढंग से लक्ष्य के सापेक्ष कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर पी0डी0डी0आर0डी0एस0 श्री ए0के0 मौर्य, जिा एवं अर्थ संख्याधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ एवं कुम्भ मेले के सफल आयोजन हेतु की जाने वाली तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं भीड़ नियंत्रण के बारे में ली जानकारी
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने विद्युत कर्मिंयों की प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाये रखने के सम्बंध में बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.