Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर/एसआईएस अधिकारी सेवा के लगाए जाएंगे भर्ती शिविर

जनवाद टाइम्स 15 March 2023
IMG_20230315_234235
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

जनपद आगरा के समस्त ब्लॉक लेवल पर एस0आई0एस0 सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है।

IMG 20230315 234235

उक्त जानकारी भर्ती अधिकारी गंगा प्रसाद/राकेश चौधरी ने देते हुए बताया है कि भर्ती हेतु सुरक्षा जवान की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई-167.5 सेमी0 और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई-170 सेमी0 व उम्र-21 से 37 वर्ष एवं वजन-56 से 90 किग्रा होना चाहिए। उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ई0एस0आई0, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी।

प्रशिक्षण के उपरांत, लाल किला दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एलआईसी ऑफिस दिल्ली, कुतुब मीनार दिल्ली, मेरठ इंडस्ट्रीज एरिया, यमुना एक्सप्रेस आगरा टोल टैक्स, ताजमहल, लाल किला आगरा, फतेहपुर सीकरी दरगाह आगरा, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी, शिक्षित बेरोजगर अपने मूल दस्तावेज दिनांक 22 मार्च को अछनेरा ब्लॉक, 23 मार्च को फतेहपुर सीकरी ब्लॉक, 24 मार्च को फतेहाबाद ब्लॉक, 25 मार्च जैतपुर कला ब्लॉक, 27 मार्च खदौली ब्लॉक, 28 मार्च खेरागढ़ ब्लॉक/बरौली अहीर ब्लॉक, 29 मार्च सैयां ब्लॉक/अकोला ब्लॉक, 30 मार्च समशाबाद ब्लॉक/ बिचपुरी ब्लॉक, 31 मार्च बाह ब्लॉक/एत्मादपुर ब्लॉक, 1 अप्रैल पिनाहट ब्लॉक/ जगनेर ब्लॉक, आवेदन जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी आगरा जिले या अन्य जिले का भी हो, किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

उक्त हेतु अधिक जानकारी के लिये दूरभाष नं0-ः8295891474, 9667571515, 8707068519, 7838282197 पर सम्पर्क करें।

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी आगरा ने भीम नगरी के आयोजन की तैयारियों व व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: Bihar News-डीएम यशपाल मीणा ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक का लोकार्पण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.