Bihar News बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर वाल्मीकि आश्रम के एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती 

Bihar News बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर वाल्मीकि आश्रम के एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती 
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इन्डो-नेपाल सीमा बाल्मीकि नगर में तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनीं वाल्मीकि आश्रम एफ कंपनी के अधिकारियों और जवानों ने सब इंस्पेक्टर मोतीलाल के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों एवं नेपाल एपीएफ के जवानों के द्वारा कौलेश्वर मंदिर से तमसा नदी के टर्निंग प्वाइंट सीमा पर संयुक्त गश्त की गई। नेपाल एपीएफ का नेतृत्व निरीक्षक सुधीर कुमार पांडेय ने किया। बताते चले कि भारत नेपाल की सीमा नदी के रास्ते खुली हुई है, जिसका फायदा असमाजिक और अपराधी प्रवृत्ति के लोग ना उठा सके इन बातों को ध्यान में रखते हुए और क्षेत्र में भयमुक्त माहौल के बनाने के लिए जॉइंट पेट्रोलिंग समय समय पर की जाती है। दोनों देश के सशस्त्र बल के द्वारा सीमा क्षेत्र में नियमित गश्ती की जा रही है।Bihar News बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर वाल्मीकि आश्रम के एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती 

नेपाल भारत का खुली सीमा होने के कारण इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व नदी के रास्ते प्रवेश कर सकते हैं। इसलिए सीमा क्षेत्र में पैनी निगाह रखी जा रही है।Bihar News बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर वाल्मीकि आश्रम के एसएसबी और नेपाल एपीएफ की संयुक्त गश्ती 

इस संयुक्त पेट्रोलिंग में वाल्मीकि आश्रम बीओपी के विपिन कुमार, पूरन चंद्र, मुन्ना राम, संजीव कुमार व चंद्रकांत यादव सहित कई जवान मौजूद रहे।

Trending News