Bihar News जंगलराज में आम जन सुरक्षित नहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर जताया क्षोभ
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बेतिया विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता भुवनेश्वर कुशवाहा जी की हत्या पर बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने क्षोभ व्यक्त किया है।
आज बेतिया के माधोपुर में रेणु देवी ने मृतक भवनेश्वर कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस मामले में पुलिस प्रशासन से त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया।
रेणु देवी ने कहा कि जंगलराज में अपराधी तांडव कर रहे है और आमजन असुरक्षित और बेहाल है। बिहार में कानून का राज नहीं है। सरकार को सिर्फ कुर्सी बचाने की चिंता है आमजन से कोई मतलब नही।