Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News : मण्डलायुक्त ने नई सड़कों के निर्माण, चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 14 March 2023
Prayaagraj News : मण्डलायुक्त ने नई सड़कों के निर्माण, चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में आईजीआरएस, विकास प्राथमिकता कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण एवं उसकी गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से किया जाये साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण से अवगत भी करा दिया जाये। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है।IMG 20230314 WA0095

विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हर घर जल योजना के अन्तर्गत कनेक्शन दिए जाने के कार्यों में तेजी लाये जाने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया है। पशुपालन विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने गो आश्रय स्थलों के आस-पास के गांवों के चारागाहों में हरे चारे को बोये जाने के सम्बंध में जानकारी लेते हुए और ज्यादा से ज्यादा खाली पड़े स्थानों पर हरे चारे की बोआई के लिए कहा है, जिससे कि निराश्रित गोवंशों को हरे चारे की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित हो सके साथ ही गो-आश्रय स्थलों में पर्याप्त मात्रा में भूसा के सुरक्षित भण्डारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने गर्मी के मौसम को देखते हुए गोआश्रय स्थलों पर पीने के पानी के साथ ही छाया की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लोगो के गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने पोस्टमार्टम हाउस में बैठने की व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को वहां पर जल्द से जल्द लोगो के बैठने की व्यवस्था कराये जाने के लिए निर्देशित किया है।IMG 20230314 WA0096

मण्डलायुक्त ने नगर एवं ग्राम विकास की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के अन्तर्गत लम्बित आवेदन पत्रों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए संतोष व्यक्त किया। कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने आवेदन की संख्या कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लोगो के मध्य इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने कहा कि जो पंचायत भवन बन कर तैयार हो गये है, उनको क्रियाशील करना सुनिश्चित करें। पंचायत भवनों में सेके्रटरी बैठकर लोगो की समस्याओं को सुने तथा उनका निस्तारण करायें। पीडब्लूडी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने नई सड़कों के निर्माण, चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने जनपद कौशाम्बी में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष कार्य में प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने हैण्डपम्पों के रिबोर एवं मरम्मत की स्थिति की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर रिबोर व मरम्मत से समबंधित शिकायत प्राप्त हो, तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कायाकल्प योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शौचालय का निर्माण वहां पर सर्वप्रथम करायें, जहां पर दिव्यांग बच्चे पढ़ रहे हैै। इसके साथ ही स्कूल की बाउड्रीवाल, फर्नीचर, विद्युत कनेक्शन के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों जहां पर विद्युत का कनेक्शन नहीं हुआ है, वहां पर जल्द से जल्द विद्युत का कनेक्शन करना सुनिश्चित किया जाये।

Prayaagraj News : मण्डलायुक्त ने नई सड़कों के निर्माण, चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने के दिए निर्देश
मण्डलायुक्त ने कर-करेत्तर की समीक्षा में विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति समीक्षा करते हुए सभी विभागों को राजस्व वसूली बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिग की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी दुकानों पर हार्डबोर्ड में ही रेट लिस्ट लगी होनी चाहिए। इसके साथ ही हर ठेका अपना अपना रिकॉर्ड मेंटेन करते रहें साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी दुकान अपनी निर्धारित स्थान से आगे न हो। परिवहन विभाग की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने ओवरलोडिंग एवं सड़क पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन की कार्यवाही करने को कहा है। चैराहों एवं हाईवे पर लगे कैमरा क्रियाशील स्थिति में हो तथा जहां पर कैमरे न लगे हो, वहां पर कैमरो को लगाकर प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने ट्रकों के रवन्नों का लगातार निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया है। कहा कि बिना रवन्ना के कोई भी गाड़ी न चलने पाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज श्री संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डाॅ0 नितिन बंसल, जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री सुजीत कुमार, जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती श्रुति, मुख्य विकास अधिकारीगणों के साथ ही अन्य विभागों के मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: किसान मजदूर संघर्ष रैली में गैस, बिजली तथा बस किराए की बढ़ोतरी को बापस लेने की मांग करते हुए किया प्रदर्शन
Next: 9 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर नगला पुलिया के लोग बैठे धरने पर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.