Bihar News मकई के खेत में बने झोपड़ी में महिला का शव बरामद

Bihar News मकई के खेत में बने झोपड़ी में महिला का शव बरामद
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के नौतन थाना अंतर्गत पश्चिमी नौतन के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 4 स्थित मकई के खेत स्थित करकट सेड की एक झोपड़ी से पुलिस ने कुंती देवी (32 वर्ष) पति अशोक मुखिया का शव बरामद किया है।Bihar News मकई के खेत में बने झोपड़ी में महिला का शव बरामद

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। सूत्रों के द्वारा महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को झोपड़ी में रख दिए जाने की बात बताई जा रही है। मृत महिला 3 बच्ची की मां बताई जाती है।Bihar News मकई के खेत में बने झोपड़ी में महिला का शव बरामद

घटना की पुष्टि करते हुए नौतन थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण ज्ञात हो सकेगा। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Trending News