बाबू जगजीवन राम जयंती पर मिलेगा समाज रत्न सम्मान

IMG_20230312_215355
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा समाचार । दलितों के महानायक रहे स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा पूर्व उप प्रधानमंत्री युगपुरुष बाबू जगजीवन राम जी की 116 वीं जन्म जयंती पर एक भव्य समारोह ताजगंज आगरा स्थित बाबू जगजीवन राम पार्क मे आगामी 5 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे मनाया जाएगा ।

Samaj Ratna Samman will be given on Babu Jagjivan Ram Jayanti

समिति के महामंत्री रूपसिंह सोनी के अनुसार इस अवसर पर हर वर्ष की भांति विभिन्न क्षेत्रों में जाटव समाज का नाम रोशन करने वाले समाज बंधु को बाबू जगजीवन राम स्मृति समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित कर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

IMG 20230312 215355

रूपसिंह सोनी ने उक्त पुरस्कार के योग्य समाज बंधुओं के नाम संपूर्ण विवरण और फोटो के साथ 25 मार्च तक अपना विवरण समिति के प्रधान कार्यालय – बाबू जगजीवन राम पार्क, पुस्तकालय, होटल हावर्ड प्लाजा के सामने, फतेहाबाद रोड, ताजगंज आगरा।

Trending News