Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News खराब सरकारी चापाकलों को ठीक करेगा मरम्मति दल

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
Bihar News खराब सरकारी चापाकलों को ठीक करेगा मरम्मति दल
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

गर्मी के मद्देनजर जिलेवासियों को पेयजल की समस्याओं से जूझना नहीं पड़े, इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। खराब चापाकलों को फंक्शनल कराने हेतु त्वरित गति से कार्रवाई की जायेगी। इस निमित आज जिलाधिकारी द्वारा चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।Bihar News खराब सरकारी चापाकलों को ठीक करेगा मरम्मति दल

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिलेवासियों को गर्मी के मौसम में पेयजल की परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखें तथा जिले के सभी सरकारी चापाकलों को अविलंब फंक्शनल करें तथा नियमित रूप से फंक्शनलिटी की निगरानी करते रहें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आमजनों द्वारा खराब चापाकलों की सूचना देने पर त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए, चापाकल को ठीक करायें तथा पेयजल सुचारू करायें।Bihar News खराब सरकारी चापाकलों को ठीक करेगा मरम्मति दल

कार्यपालक अभियंता,लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया द्वारा बताया गया कि जिले के सभी 18 प्रखंडों के लिए एक-एक मरम्मति दल आज से भ्रमणशील रहकर खराब चापालकों को दुरूस्त करेगा तथा पेयजल सुचारू करेगा। उन्होंने बताया कि मरम्मति दल में एक मिस्त्री, 02 हेल्पर आवश्यक संसाधनों यथा-पलंजर, चेक वॉल्ब, बफेट, वासर, नट-वोल्ट, हेड, हैंडिल सहित अन्य सामग्रियों के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहकर खराब सरकारी चापाकलों को ठीक करेंगे।

उन्होंने बताया कि खराब चापाकलों के बारे में आम जनमानस लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया के कार्यालय में संचालित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या-06254-295145 पर जानकारी दे सकते हैं। त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए चापाकल को दुरूस्त कराया जायेगा। इसके साथ ही प्रखंड में कार्यरत कनीय अभियंता, सहायक अभियंता के दूरभाष नंबर पर संपर्क पर जानकारी दी जा सकती है।Bihar News खराब सरकारी चापाकलों को ठीक करेगा मरम्मति दल

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया, दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News जिलाधिकारी द्वारा 08 महिला पम्प संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
Next: Bihar News जिलाधिकारी द्वारा की गयी पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत कार्य प्रगति की समीक्षा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.