Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News—सड़क दुर्घटना में शिक्षक मोहम्मद मकबूल अंसारी का इंतकाल,गम की लहर

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
Bihar News---सड़क दुर्घटना में शिक्षक मोहम्मद मकबूल अंसारी का इंतकाल,गम की लहर
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा बाजार स्थित अंसारी मोहल्ला बाशिंदा हर दिल अजीज शिक्षक मोहम्मद मकबूल अंसारी(48 साल लगभग) दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार होकर काल के गाल में समा गए।वहीं इनकी पत्नि शिक्षिका रेहाना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई।Bihar News---सड़क दुर्घटना में शिक्षक मोहम्मद मकबूल अंसारी का इंतकाल,गम की लहर

फ़ाइल फोटो  मोहम्मद मकबूल अंसारी

जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।दोनों जढुआ स्थित मीनापुर मोहल्ला से अपने घर से हर रोज मोटरसाईकिल से विद्यालय में ड्यूटी के लिए साथ-साथ आते थे।इसी मामूल के तहत आज भी दोनों साथ-साथ विद्यालय आ रहे थे कि हाजीपुर-जन्दाहा एन एच 322 पर चक सिकंदर बाजार में तेज रफ्तार हाइवा गाड़ी ने जबरदस्त ठोकर मार दी।दोनों वहीं पर गिर पड़े।स्थानीय लोगों ने दोनों को जल्दी अस्पताल भेजा।लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और अचानक मंजर बदल गया।साथ-साथ आने जाने वाले पति पत्नि को कुदरत ने एक ही झटके में अलग-अलग कर दिया।शिक्षक मकबूल अंसारी की मौत की खबर मिलते ही पूरे जिले में गम की लहर दौड़ गई।हर कोई खबर सुन कर स्तब्ध हो गया।शिक्षक तबका भी मर्माहत है।दिल को झकझोरने वाली घटना में सबका चहेता शिक्षक मोहम्मद मकबूल का जाना जिंदगी भर सताता रहेगा।Bihar News---सड़क दुर्घटना में शिक्षक मोहम्मद मकबूल अंसारी का इंतकाल,गम की लहर

फ़ाइल फोटो   मोहम्मद मकबूल अंसारी

शिक्षक मोहम्मद मकबूल अंसारी महनार प्रखंड के प्राथमिक उर्दू विद्यालय शेखपुरा करनौती में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।इसी सी आर सी में संकुल समन्वयक भी रहे थे।जबकि पत्नि रेहाना खातून जन्दाहा बाजार के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय जन्दाहा में शिक्षिका के पद पर 2005 से कार्यरत है।सूत्र बताते हैं कि रेहाना खातून सरकारी फरमान व विद्यालय के सख्ती के कारण दोनों घर से ससमय विद्यालय पहुंचने कारण हर रोज मोटरसाईकिल से साथ-साथ आते थे।मोहम्मद मकबूल पहले अपनी पत्नि को उनके विद्यालय छोड़ने के बाद अपने विद्यालय जाते थे।आज भी दोनों घर से चलकर विद्यालय ही आ रहे थे मगर न जाने किसकी नजर लगी कि दोनों ने एक दूसरे का साथ आधे रास्ते में छोड़ दिया।इनके पीछे एक बेटा है जो अभी पढाई कर रहा है।जबकि एक बेटी है जिसकी वह शादी कर चुके थे।बीते कुछ वर्ष पहले अपना घर हाजीपुर के जढुआ मीनापुर में ही बना लिया था।जहां से आना जाना कर रहे थे।इनका नमाज ए जनाजा सोमवार 6 मार्च को सुबह 9 बजे जढुआ स्थित मामा भांजा के नजदीक कर्बला मैदान में होगा।लोगों से शिरकत व दुआ ए मगफिरत की दरख्वास्त है।

Post navigation

Previous: Bihar News–होली एवं शब-ए- बरात के अवसर पर 356 चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है– जिलाधिकारी
Next: Bihar News जिलाधिकारी द्वारा 08 महिला पम्प संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.