Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News दरूआबारी गांव से दोन नहर होते हुए वाल्मीकिनगर जाने वाली पथ का शीघ्र होगा निर्माण

जनवाद टाइम्स 22 February 2023
Bihar News दरूआबारी गांव से दोन नहर होते हुए वाल्मीकिनगर जाने वाली पथ का शीघ्र होगा निर्माण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

दरूआबारी गांव से दोन नहर होते हुए वाल्मीकिनगर जाने वाली पथ का निर्माण शीघ्र होगा। इस हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इस बावत वन विभाग द्वारा एनओसी निर्गत कर दिया गया है। सड़क निर्माण हेतु सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब डीपीआर तैयार करते हुए टेंडर आदि की प्रक्रिया शेष है। इस कार्य को पूर्ण करने के बाद सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जायेगा।Bihar News दरूआबारी गांव से दोन नहर होते हुए वाल्मीकिनगर जाने वाली पथ का शीघ्र होगा निर्माण

ज्ञातव्य हो कि समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार के समक्ष स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उक्त सड़क के निर्माण हेतु आग्रह किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया था कि अविलंब उक्त सड़क का निर्माण कराने हेतु कार्रवाई करें।

इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी, कुंदन द्वारा सड़क निर्माण हेतु की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता, दोन कैनाल, रामनगर तथा एसडीओ, दोन कैनाल द्वारा बताया गया कि वन विभाग द्वारा उक्त सड़क निर्माण हेतु एनओसी निर्गत कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़क निर्माण हेतु सर्वें का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। अब इसका डीपीआर तैयार करते हुए टेंडर की प्रक्रिया की जायेगी।Bihar News दरूआबारी गांव से दोन नहर होते हुए वाल्मीकिनगर जाने वाली पथ का शीघ्र होगा निर्माण

जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उच्चस्तर पर लगातार प्रत्येक कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है। इस सड़क का निर्माण तत्परतापूर्वक अविलंब कराना सुनिश्चित किया जाय।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News : बेतिया में पदस्थापित महिला सिपाही ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान
Next: Bihar. News कोहड़ा व बूढ़ी गंडक नदियों के बीच मझौलिया में बने 62 पुल का होगा जीर्णोद्धार:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.