Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पुलिस ने हनी ट्रैप रैकेट का किया पर्दाफाश, महिला समेत 4 गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 18 February 2023
Etawah News: Police busted honey trap racket, 4 including woman arrested

Etawah News: Police busted honey trap racket, 4 including woman arrested

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: पुलिस ने हनीट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। महिला समेत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। ये लोग ब्लैकमेल हो रहे युवक से पैसे वसूलने आ रहे थे तभी पुलिस ने जाल बिछाकर दबोच लिया।क्राइम ब्रांच और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्रवाई की। एसएसपी ने मामले का खुलासा किया है।
बताते चलें कि एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए हनी ट्रैप करने वाली गैंग के चार सदस्यों को एक महिला समेत गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीते नौ फरवरी को वादी उदयवीर सिंह ने एसपी को शिकायत देते हुए बताया कि थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के रामनगर स्तिथ अपने मकान पर फ़ोन कॉल करके बुला लिया और चाय में कोई नशीला पदार्थ डालकर चाय पिला दी। उसके बाद उक्त महिला ने मेरी आपत्तिजनक फोटो मेरे व्हाट्सएप पर भेजी और दुष्कर्म का आरोप लगाकर 15 लाख रुपए की मांग की। जिसके बाद पीड़ित उदयवीर ने पुलिस का सहारा लिया।
एसपी सिटी कपिल देव ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच दी। जांच में मामला सही पाए जाने पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुट गई। पुलिस ने इस तरह गैंग बनाकर लोगों को हनी ट्रैप करने वाले महिला समेत चार आरोपियों को जिसमें मामवीर सिंह निवासी औरैया, विक्रांत यादव, गोपी यादव, ओमकार यादव निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि हम सभी लोग मिलकर भोले भाले लोगों को जाल में फंसाकर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोसी की हालत में आरोपी महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो लेकर हनी ट्रैप के शिकार बनाते है और लोगों को झूठा मुकदमा लगाकर फंसाने के नाम पर ठगी करते थे। इसमें से एक आरोपी मानवीर सिंह पर पहले से भी मुकदमा दर्ज चले आरहे है। इन सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी महोदय ने कई परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर चल रही बोर्ड परीक्षाओं का लिया जायजा
Next: Etawah News: विकास खण्ड बसरेहर के सभागार में मुद्रा लोन मेगा कैम्प का आयोजन।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.