Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की व्यस्क पुत्रियों हेतु सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 01 मार्च को परेड ग्राउण्ड में

जनवाद टाइम्स 16 February 2023
Prayagraj News :पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की व्यस्क पुत्रियों हेतु सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 01 मार्च को परेड ग्राउण्ड में
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित निर्माण कामगार कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की व्यस्क पुत्रियों हेतु 01 मार्च, 2023 को परेड ग्राउण्ड, माघ मेला क्षेत्र में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उप श्रमायुक्त श्री राजेश मिश्रा ने बताया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 1000 से अधिक वर/वधुओं का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ के लाभार्थीं सम्मिलित होंगे। बैठक में उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थीं को कुल 75 हजार रूपये की आर्थिक सहायता सीधे आवेदक के खाते में एसएनए के माध्यम से हस्तांतरित किए जाने की व्यवस्था है, जिसमें से लाभार्थी को 65 हजार रूपये की आर्थिक सहायता तथा 10 हजार रूपये पोशाक हेतु हस्तांतरित किए जाने का प्रावधान है।Prayagraj News :पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की व्यस्क पुत्रियों हेतु सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 01 मार्च को परेड ग्राउण्ड में

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सकुशल, भव्य एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर अच्छे ढंग से साफ-सफाई, चूना छिड़काव, पेयजल हेतु स्वच्छ पानी व शौचालयों की व्यवस्था का उत्तर दायित्व नगर निगम को दिया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के पास पार्किंग की समुचित व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस उपायुक्त यातायात को निर्देशित किया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर श्रम विभाग से सम्बंधित योजनाओं की होर्डिंग लगाये जाने हेतु श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में महिला सुरक्षा कर्मिंयों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस सहित पर्याप्त मात्रा में मेडिकल टीम जिसमें महिला चिकित्सकों की भी तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है साथ ही साथ उन्होंने दवाओं एवं उपकरणों की भी समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश एवं साउण्ड सिस्टम के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।Prayagraj News :पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की व्यस्क पुत्रियों हेतु सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 01 मार्च को परेड ग्राउण्ड में

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, एडीएम वित एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री भोला नाथ कनौजिया सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 03 बी0सी0 सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Next: Prayagraj News :महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत एनएचएआई द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.