Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 15 February 2023
Bihar News जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 का आयोजन जिले के कुल-39 परीक्षा केन्द्रों पर आज 14 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। यह परीक्षा 22 फरवरी तक दो पालियों में संचालित की जायेगी। परीक्षार्थियों की कुल संख्या-54309 है। जिले में 03 आदर्श परीक्षा केन्द्र भी बनाये गये हैं।Bihar News जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा द्वारा आज मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एमजेके कॉलेज अवस्थित मैट्रिक परीक्षा केन्द्र के हॉल संख्या 01, 02 तथा आर0 एल0 एस0 वाई0 कॉलेज अवस्थित परीक्षा केन्द्र के कमरा संख्या-1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 10 एवं 11 का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फ्रिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया गया। आरएलएसवाई कॉलेज के केन्द्राधीक्षक को परिसर की समुचित साफ-सफाई तथा स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान दो परीक्षार्थियों सुमित कुमार एवं सफदर इमाम को अधिक उम्र प्रतीत होने पर पूछताछ की गयी। जिलाधिकारी द्वारा आधार मशीन मंगवाकर उम्र का सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अशरक्षः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया जाय। कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाय। उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय।

ज्ञातव्य हो कि मैट्रिक परीक्षा को पूर्ण स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने हेतु वरीय स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोल दंडाधिकारी-सह-उड़नदस्ता दल, महिला दंडाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा अवधि में 500 गज के व्यासार्द्ध में निषेधाज्ञा लागू किया गया है।Bihar News जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, एएसडीएम, अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. News नगर निगम की महिला ब्रिगेड के हाथों में प्रदूषणमुक्त सफाई अभियान की जिम्मेदारी:गरिमा
Next: Bihar News संयुक्त राष्ट्र संघ एवं विश्व बिरादरी से तिब्बत की स्वाधीनता की मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.