Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण के लिए महामंथन कार्यक्रम का शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 14 February 2023
IMG_20230214_162635
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद 

आगरा समाचार। कार्यक्रमम का शुभारम्भ इन्दीवर पाण्डेय केन्द्रीय सचिव, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के स्वागत भाषण से हुआ। तत्पश्चात् प्रथम सत्र के प्रारंभ में जी-20 शेरपा नियुक्त हुए अमिताभ कांत ने अपना विशेष भाषण दिया। उदघाटन सत्र को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जी ने संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि जी 20 अध्यक्षता भारत को मिलना, यह केवल गर्व का विषय ही नहीं, बल्कि संभावनाओं को बढ़ाने का अवसर है। हमारे पास इस समय 8.1 मिलियन स्वयं सहायता समूह हैं। हमारे पास 90 मिलियन ऐसी महिलाएं हैं, जो जमीनी स्तर पर 32 बिलियन डॉलर फंड का प्रबंधन करती हैं। ये एक आर्थिक क्रांति है जो जी 20 देशों को जाननी चाहिए।

IMG 20230214 162553

उन्होंने मुद्रा योजना का अपने संबोधन में जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत महिला उद्यमियों को मुफ्त ऋण प्रदान किया जा रहा है, इस पर भी बात की जानी चाहिए। हमने 320 मिलियन के छोटे-छोटे कर्ज पूरे देश में दिए हैं। इस योजना का भी लाभ उठाने वाली 70 फीसदी महिलाएं ही हैं। यही नहीं इन महिला उद्यमियों ने कर्ज भी सफलतापूर्वक चुकाया है। इसी वजह से इनका एनपीए 2 फीसदी से भी कम है। ये महिलाएं ही महिला उद्यमियों का बैंकों से संबंध अच्छे ढंग से परिभाषित करती हैं।

 

 

सत्र को चेयर, जी-20 इम्पावर 2023 व संयुक्त प्रबन्ध निदेशक, अपोलो हास्पिटल श्रीमती संगीता रेड्डी ने सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में जेंडर इक्विलिटी पर अपने विचार रखे, उनके बाद श्रीमती अनिता भाटिया, असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल व डिप्टी एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर यू0एन0 वोमेन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डिजिटल स्किल में महिलाओं की नेत्रत्व क्षमता विषय पर अपने विचार रखे। तत्पश्चात् श्रीमती बैशाली सिंहा, को-फाउण्डर व चेयर पर्सन सस्टेनविलिटी रिन्यू पॉवर ने भी सत्र को सम्बोधित किया। सत्र अन्तराल पर मेहमानों के लिये स्वल्पाहार/चाय, कॉफी की व्यवस्था थी।

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद 

तत्पश्चात् जी-20 प्रतिनिधिमंडल के समक्ष भारतीय क्लासिकल नृत्य कत्थक की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गयी, जिससे मेहमान भावविभोर व गदगद नजर आये। कार्यक्रम स्थल पर भारत के विभिन्न प्रांतो व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी, जिसे केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ मेहमानों ने देखा व उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रीय मंत्री महोदया ने जरदोजी वर्क के कार्य हेतु एक महिला कामगार के पास बैठकर उसके कार्य को सराहा व प्रेरणा प्रदान की।

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद 

तत्पश्चात् कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन का सत्र प्रारम्भ हुआ, उसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र रखा गया। कार्यक्रम को श्रीमती रेखा एम0 मेनन, सुकिको सुखारा, जापान, सलीमा अहमद, बाग्लादेश, लिलिया इल्मर्गवी, अमेरिका, विश्व बैंक प्रतिनिधि लुईस कोर्ड, सियारा कोराज्जा, फ्रान्स, रीनावति परिहतिनिंग्सि, इण्डोनेशिया, आई0एल0ओ0 की अया, मत्सूरा इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।

सत्रों की समाप्ति के बाद केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। तत्पश्चात् सभी मेहमान आगरा किला में लाईट एण्ड साउण्ड शो देखने हेतु रवाना हुए, जहॉ उनका पुलिस घुड़सवार, नगाड़ा और शहनाई वादकों ने वाद्य यंत्र बजाकर भव्य स्वागत किया तथा मेहमानों के ऊपर पुष्प वर्षा की गयी।

आगरा किला के दीवाने आम में सतरंगी लाईटों के माध्यम से लाईट एण्ड साउण्ड शो का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयीं, जिससे मेहमान अविभूत नजर आये।

लाईट एण्ड साउण्ड शो कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री, उ0प्र0 श्रीमती बेबीरानी मौर्य व जनपद के जनप्रतिनिधिगण तथा मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त प्रीतिन्दर सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक सकुशल सम्पन्न
Next: Agra News: सड़क दुर्घटना में डाक अभिकर्ता पति सहित हुई घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.