Bihar News : महज दस रुपए में नगर निगम के लोग लेंगे सागर व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद:गरिमा

Bihar News : महज दस रुपए में नगर निगम के लोग लेंगे सागर व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि शहर के लोग और पर्यटक अब महज दस रुपए खर्च कर के ऐतिहासिक सागर पोखरा व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्रति व्यक्ति मात्र दस रुपए का शुल्क चुकाना होगा। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आगामी एक अप्रैल से यह सुविधा बहाल कर दी जाएगी।इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने निविदा जारी कर दी है।

Bihar News : महज दस रुपए में नगर निगम के लोग लेंगे सागर व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद:गरिमाआगामी 21 फरवरी को उपरोक्त दोनों तालाबों में नौका बिहार की सुविधा मुहैया कराने की निविदा के आधार पर बंदोबस्ती की बोली लगेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बोली लगाने की शुरूआत दो लाख से की जायेगी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नौका बिहार की सुविधा की शुरुआत के साथ नगर निगम के लोगों के लिए एक नई और सुविधाजनक शुरूआत होगी। कोई भी संवेदक औपचारिकता पूरी कर नौका विहार के लिये बोली लगाने हेतु भाग ले सकते हैँ।Bihar News : महज दस रुपए में नगर निगम के लोग लेंगे सागर व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद:गरिमा

Trending News