Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 03 करोड़ 40लाख का किया गया भुगतान

जनवाद टाइम्स 13 February 2023
Bihar News--त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 03 करोड़ 40लाख का किया गया भुगतान
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।जिलाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर भारतमाला परियोजना के तहत एनएच 119- डी के भू अर्जन कार्य में तेजी लाने और रैयतों का बकाया मुआवजा भुगतान करने के लिए जन्दाहा अंचल अंतर्गत तीन दिवसीय कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया था।आज कैम्प का आखिरी दिन था। इस कैंप में 226 किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ जिसके विरूद्ध 121 किसानों को 03 करोड़ 40 लाख का मुआवजा भुगतान किया गया।जिलाधिकारी के द्वारा कैम्प के पहले दिन खुद निरीक्षण किया गया था और किसानों से मिलकर कैम्प का लाभ उठाने की अपील की गई थी।

Bihar News--त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 03 करोड़ 40लाख का किया गया भुगतान
आज जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कैंप के पहले दिन कुल 01 करोड़ 72 लाख,दूसरे दिन 01 करोड़ 11 लाख और तीसरे दिन 57 लाख का मुआवजा भुगतान किया गया है ।कैंप में कुल 40 लोगों को एलपीसी भी निर्गत किया गया है। इसके अलावा अमीन के माध्यम से स्थल का दखल कब्जा सत्यापन करा कर विवादों का निपटारा करते हुए मुआवजा राशी दी गयी है।इन कैंपों में लोगों ने भी रुचि दिखाई और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि पुराने आपसी विवादों के कारण मुआवजा का निपटारा करने में कठिनाई आई है। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत वैशाली जिला के चार अंचल में 38 किलोमीटर पथ का निर्माण होना है इसके अंतर्गत कुल 43 मौजा आते हैं और कुल 204 हेक्टेयर जमीन आता है। 43 मौजों में 42 मौजों का दखल कब्जा एनएचएआई को करा दिया गया है ।एनएचएआई के माध्यम से इस कार्य को मेधा कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। मेघा कंस्ट्रक्शन के द्वारा अभी तक और 38 किलोमीटर में से 25 किलोमीटर के पथ का भू- समतलीकरण कर दिया गया है। आज के कैंप का महुआ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। Bihar News--त्रि दिवसीय भू अर्जन कैंप में 03 करोड़ 40लाख का किया गया भुगतान

कैंप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता महुआ, अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी पातेपुर एवं भू अर्जन कार्यालय के कर्मी तथा एनएचएआई के पदाधिकारी एवं मेधा कंस्ट्रक्शन ग्रुप के कर्मी भी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar News–राष्ट्रीय अति पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के प्रखंड स्तरीय बैठक पोस्ट ऑफिस चौक स्थित राजेश्वर कंसेप्ट क्लासेज के परिसर में आयोजित की गई
Next: Bihar News : महज दस रुपए में नगर निगम के लोग लेंगे सागर व उत्तरवारी पोखरा में नौका बिहार का आनंद:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.