संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
बिहार शिक्षा परियोजना, विश्वबैंक, यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से राज्य स्तर पर ऑनलाइन कंस्ट्रक्टिव टीचिंग एंड लर्निंग विद टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण में जिला के 10 शिक्षकों को सफल घोषित करते हुए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज द्वारा ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।शिक्षा विभाग प० चम्पारण द्वारा जिले से चयनित 10 शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया गया था। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी जानकारी से अवगत कराना है।
प्रशिक्षण प्राप्त राजकीय+ 2 उच्च विद्यालय कुमारबाग की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि TISS द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण अन्य प्रशिक्षणों से बिल्कुल अलग था। प्रशिक्षण के दौरान रचनात्मक, क्रियात्मक, सृजनात्मक बदलाव सूचक ऑनलाइन 6 सप्ताह का कोर्स कराया गया। जिसमें विश्व स्तर के नवाचार के साथ समय- समय पर क्या – क्या बदलाव हो रहे है, इससे संबंधित विस्तृत जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षित शिक्षकों ने 10-10 शिक्षको को डिजिटल ज्ञान सांझा किया। बिहार के 38 जिलों से चयनित शिक्षक- शिक्षिका ऑनलाइन प्रशिक्षण में नामांकित हुए थे, जिसमें से सफलतापूर्वक कोर्स पुरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया गया।

वही प० चम्पारण जिले से प्रशिक्षण प्राप्त 10 शिक्षक- शिक्षिकाओं में राजकीय+2 उच्च विद्यालय कुमारबाग की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन, श्रीमती उषा कुमारी, पुष्पा कुमारी, श्रीमती दीपमाला, म० वि० जैतीया के प्रधानाध्यापक श्री गोविंद प्रसाद, उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर के शिक्षक शिव कुमार बैठा, जितेंद्र कुमार, उ० वि० अमवा मझार, मझौलिया निकेत कुमार, उच्च विद्यालय कठैया के शिक्षक राजकिशोर, कुमार हेमंत भास्कर ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण किया, जिन्हें टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज द्वारा मास्टर ट्रेनर का प्रमाणपत्र एवं बिल्ला (Badge) प्राप्त हुआ। जिसे पाकर प्रशिक्षित सभी शिक्षक-शिक्षिका काफी प्रसन्न है।