Bihar. News बरसात से पहले अभियान चला होगी नगर निगम क्षेत्र के नालों को उड़ाही-सफाई:गरिमा

Bihar. News बरसात से पहले अभियान चला होगी नगर निगम क्षेत्र के नालों को उड़ाही-सफाई:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि आगामी बरसात में कही भी जलजमाव की स्थिति नहीं बनने दी जायेगी।इसके लिए बरसात शुरू होने से पहले ही अभियान चला नगर निगम क्षेत्र के नालों को उड़ाही-सफाई की जायेगी। वे शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पांच स्थित पक्की फुलवारी मुहल्ले से नाला उड़ाही की शुरुआत कराते हुए नगर निगम के अभियान की जानकारी दे रहीं थीं।उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के जाम नालों की उड़ाही या सफाई की व्यवस्था मैनुअल सफाई मजदूरों कराने के लिए जरूरी तैयारी निर्देश दिए गए हैं।Bihar. News बरसात से पहले अभियान चला होगी नगर निगम क्षेत्र के नालों को उड़ाही-सफाई:गरिमा

नगर निगम महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि पक्की फुलवारी मुहल्ले में जलजमाव की शिकायत पाकर गरिमा देवी सिकारिया करीब दो सप्ताह पहले भी यहां पहुंचीं थीं। तब मैनुअल लेबर लगावा कर जल जमाव खत्म करने के लिए नाला सफाई पूर्व में भी कच्चा नाला कटवा कर पक्की फुलवारी मुहल्ला क्षेत्र में जल निकासी कराई थी। साथ ही जल्द ही कच्चे नाले को पक्का करने का आश्वासन उन्होंने जल जमाव से परेशान मुहल्ले वासियों को दिया है।Bihar. News बरसात से पहले अभियान चला होगी नगर निगम क्षेत्र के नालों को उड़ाही-सफाई:गरिमा

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जल्दी ही सशक्त स्थाई समिति और नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित करके जाम नालों की उड़ाही सफाई के साथ पुल पुलिया और नाला निर्माण कराके सभी नव अधिसूचित नगर निगम क्षेत्र को जल जमावमुक्त रखने की कार्रवाई पर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा।

Trending News