Prayaagraj News : प्रधानमंत्री आवास योजना लूकर गंज के निर्माण कार्यों का मंडलायुक्त द्वारा निरीक्षण

Prayaagraj News : प्रधानमंत्री आवास योजना लूकर गंज के निर्माण कार्यों का मंडलायुक्त द्वारा निरीक्षण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश सरकार द्वारा भू माफियाओं के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों हेतु लूकरगंज में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों समेत किया।IMG 20230203 WA0015

उन्होंने वहां किए जा रहे सभी कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए मुख्य अभियंता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण को सभी शेष कार्य हर हालत में 31 मार्च 2023 तक गुणवत्ता पूर्वक ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया यदि इस डेडलाइन तक कोई भी कार्य अपूर्ण रह जाता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।Prayaagraj News : प्रधानमंत्री आवास योजना लूकर गंज के निर्माण कार्यों का मंडलायुक्त द्वारा निरीक्षण

You may have missed