Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

जनवाद टाइम्स 3 February 2023
Prayagraj News :जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज के निर्देशन में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल कूद संपन्न हुआ। कार्यक्रम का निर्देशन नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय एवं लेखाकार अदनान उल्ला खान ने किया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 9 ब्लॉकों से ब्लॉक स्तरीय खेलों वॉलीबॉल, कबड्डी , एथेलेटिक्स के विजेताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि श्री सतपाल गुलाटी, निदेशक, यूनाइटेड ग्रुप एवं विशिष्ट अतिथि डा ० मंजू सिंह, विभागाध्यक्ष, एस ०पी ०एम ० डिग्री कॉलेज, क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्री गुलाटी ने ब्लॉक के ग्रामीण टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं। डा० मंजू सिंह ने युवाओं को खेलो हेतु आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धित किया एवं कहा कि खेल युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम प्रबंधन टीम में नमामि गंगे की परियोजना अधिकारी एशा सिंह एवं अदनान उल्ला खान रहे। मंच संचालन कोराओँ के प्रशांत त्रिपाठी ने किया। जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह को युवाओं को खेलो हेतु मंच उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आयोजक टीम में विभिन्न ब्लॉकों के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों बबिता, कुसुम, कुलदीप, अमन, रितिका, रोहित, हिमांशु, रोशनी, गणेश, निर्मल इत्यादि मौजूद रहे।IMG 20230203 WA0008

महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़
प्रथम – शिवानी निषाद
द्वितीय आकांक्षा निषाद
तृतीय स्वाति कुशवाहा

पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़

प्रथम -देव शंकर यादव
द्वितीय – लाल साहब
तृतीया – विकास यादव

*पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़*

प्रथम – देवशंकर यादव
द्वितीय – विशाल यादव
तृतीय – विकास यादव

लंबी कूद – पुरुष वर्ग
प्रथम – विष्णु सरोज – श्रृंगवेरपुर
द्वितीय – विशाल यादव – सोराओं
तृतीय – आकाश कुमार – श्रृंगवेरपुर

कबड्डी में

विजेता टीम – बहादुरपुर
उप विजेता – मेजा

वॉलीबॉल में

विजेता – सोरांव (शोभित मौर्य – कप्तान)
उप विजेता – होलागढ़ ( कप्तान – सूरज पाण्डेय)

Prayagraj News :जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का आयोजन
Next: Prayaagraj News : मंडल आयुक्त ने फूलपुर तहसील स्थित बहादुरपुर ब्लॉक कार्यालय एवं पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.