Bihar. News 22 से 28 फरवरी तक माकपा राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद सप्ताह मनायेगी

Bihar. News 22 से 28 फरवरी तक माकपा राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद सप्ताह मनायेगी
Share News

संंवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर बेरोजगारी , गरीबी ,सामाजिक विषमता , दलित तथा महिला उत्पीड़न , अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले , गृहविहीनों को वासगीत जमीन , पर्चा धारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने आदि मांगों के लिए 22 से 28 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद सप्ताह मनाया जाएगा । यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिलों में लागू किया जाएगा ।Bihar. News 22 से 28 फरवरी तक माकपा राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद सप्ताह मनायेगी

उन्होंने यह भी बताया कि रवी की फसल में पटवन और यूरिया खाद देने का समय है । लेकिन पटवन के लिए नहरों से निकलने वाले पोइन तथा छोटे नहरों के टूट जाने से खेतों तक पानी पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है । नतीजतन डीजल खर्च करके पंपसेट द्वारा गेहूं का पटवन किया जा रहा है । वही पटवन के बाद खेतों में यूरिया खाद की किल्लत के चलते किसान खाद नहीं दे पा रहे हैं । आज यूरिया 700 से 1000 रुपए तक ब्लैक में बिक रहा है । लेकिन जिला प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है । उन्होंने मांग किया है कि किसानों को खेतों में देने के लिए खाद की गारंटी किया जाए। साथी सभी किसानों तथा बटाईदारों को डीजल अनुदान दिया जाय ।Bihar. News 22 से 28 फरवरी तक माकपा राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद सप्ताह मनायेगी

You may have missed