पुलिस कमिश्नर ने थाना सैया का औचक निरीक्षण किया

IMG_20230130_185908
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद 

आगरा समाचार । पुलिस कमिश्नर आगरा ने थाना सैयां का औचक निरीक्षण कर थाने की सफाई व अभिलेखों के रखरखाव को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क बंद मिलने पर नाराजगी जताई।

पुलिस कमिश्नर ने थाना सैया का औचक निरीक्षण किया ,महिला हेल्प डेस्क बंद मिलने पर जताई नाराजगी

सोमवार की दोपहर 12:20 पर पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतिंदर सिंह ने थाना सैयां का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने महिला हेल्प डेस्क कार्यालय बंद पाए जाने पर नाराजगी जताई।

पुलिस कमिश्नर ने थाना सैया का औचक निरीक्षण किया ,महिला हेल्प डेस्क बंद मिलने पर जताई नाराजगी

वहीं थाना कार्यालय के अभिलेखों की गहनता से जांच पड़ताल की और हवालात की साफ सफाई के निर्देश दिए। नवनिर्मित महिला आवास की जानकारी की। थाने के प्रांगण में साफ-सफाई देखी तथा उत्तर प्रदेश व राजस्थान बॉर्डर की भी मौके पर जाकर जानकारी ली।

Trending News