Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

साहब ना नाली बनी ना खड़ंजा, विकास को तरस रहे गली के लोग

जनवाद टाइम्स 29 January 2023
IMG_20230129_171829
Share News
       

आगरा। गांव कलवारी में मिल्टन पब्लिक स्कूल के पास, ब्रज बिहार गली मे दशकों पुराना खड़ंजा टूट जाने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। गली के स्थानीय लोगों ने तमाम बार प्रधान से और ब्लॉक मे शिकायत की है। इसके बावजूद भी गली के खड़ंजे और नालियों के निर्माण का कार्य नहीं कराया गया है, जिसके चलते गुशाये लोगो और महिलाओ ने अपना भारी आक्रोश व्यक्त किया।

ब्रेकिंग न्यूज़ - 29/01/2023

साहब ना नाली बनी ना खड़ंजा, विकास को तरस रहे गली के लोग

ब्रज विहार गली के लोग तरस रहे खड़ंजे और नालियों के निर्माण के लिये - कलवारी

लोगों ने बताया कि गली का खड़ंजा कई वर्षो से नहीं बना है जिस कारण पैदल चलना भी दुशवार हो गया है। नालियाँ भी नहीं बनी है यहाँ बरसात के मौशम मे खाली पड़े प्लाटो मे भारी जल भराव हो जाता है, गली मे खाली प्लाटो मे बरसात का गन्दा पानी सदैव भरा रहता है, कभी-कभी तो गंदा पानी भी गली के मार्ग पर आ जाता है। जिसके चलते गली में कीचड़ हो जाती है।

ब्रेकिंग न्यूज़ - 29/01/2023

साहब ना नाली बनी ना खड़ंजा, विकास को तरस रहे गली के लोग

ब्रज विहार गली के लोग तरस रहे खड़ंजे और नालियों के निर्माण के लिये - कलवारी

कई बार तो गली के लोग वाहन चलाते वक्त फिसल कर गिर जाते हैं। कई बार प्रधान समेत विभागीय अफसरों से समस्या के निस्तारण की मांग की गई है, पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

लोगो का कहना है की अब जल्द मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी से गली के खड़ंजे/नालियों के निर्माण की मांग के लिये ज्ञापन देने जायेंगे।

गली के लोगो ने बताया : 

प्रधान और सेक्रेटरी की मनमानी के चलते सिर्फ उनकी गली ही विकास कार्यों से अछूती है। हमारी गली मे बिना बारिश के ही गंदा पानी भरा रहता है।

सत्यभान सिंह धाकड़

हमारी गली में हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, क्योंकि नालियाँ ना बनने के कारण यहाँ से जल निकासी नहीं हो पाती है। वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। जिससे अक्सर लोग दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं।

बबलू खान

गली की हालत बहोत ख़राब है, प्रधान जी यहाँ की हालत से बेखबर बने हुऐ है, चुनाव जीतने के बाद से गली मे दिखे भी नहीं है।

शुरेंदरी देवी

गली मे शुरू से ही नालियाँ नहीं बनी है और खड़ंजा भी एक बार बना था वो भी एक दशक पूर्व, वर्तमान के प्रधान जी तो इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे है, अब तो खड़ंजा बहोत ख़राब पड़ा हुआ है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सामान्य बीमा कंपनी के सहयोग से सड़क सुरक्षा में मोटर वाहन बीमा विषय पर वर्कशॉप का आयोजन
Next: Bihar News–आज दिनांक:-29/01/2023 को हाजीपुर प्रखंड वार्ड सदस्य उप मुखियां संघ की बैठक ग्रामपंचायत अफजलपुर धोबघटी मे बैठक का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.