Ambedkar Nagar News- निर्विरोध निर्वाचित जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का स्वागत,जगह -जगह बधाईयों का तांता

Ambedkar Nagar News- निर्विरोध निर्वाचित जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का स्वागत,जगह -जगह बधाईयों का तांता
Share News

संवाददाता-लालचन्द

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ,जनपद शाखा- अम्बेडकरनगर द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 26 जनवरी 2023 को वर्ष 2023-2025 हेतु जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्वाचन श्री बब्बन सिंह (आशुलेखक,जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर) की देखरेख में सम्पन्न हुआ।Ambedkar Nagar News- निर्विरोध निर्वाचित जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का स्वागत,जगह -जगह बधाईयों का तांता

जिसमें जिलाध्यक्ष श्री कृष्णमोहन ,जिला मंत्री श्री प्रतीक टंडन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पंकज कुमार शुक्ला,उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह,संयुक्त मंत्री श्री राजकुमार दूबे,कोषाध्यक्ष श्री रामकिशुन प्रजापति,संगठन मंत्री श्री अनुराग श्रीवास्तव,सम्प्रेषक श्री अमरदेव सिंह व सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री का निर्विरोध हर्षोल्लास के साथ चुनाव किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय जनपद -अम्बेडकरनगर द्वारा सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।Ambedkar Nagar News- निर्विरोध निर्वाचित जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का स्वागत,जगह -जगह बधाईयों का तांता

जिसकी सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट सहित पूरे जनपद में जगह -जगह खुशी की लहरें तीव्र गति से प्रवाहित होने लगी। परिणाम स्वरूप चारों तरफ से सम्मानित जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों को शुभकामनाएं/बधाइयां देने का लगातार तांता लगा हुआ है।

Trending News