Bihar News :  जनता की अपेक्षा व जरूरत पर खर्रा उतरना हम प्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी:गरिमा

Bihar News :  जनता की अपेक्षा व जरूरत पर खर्रा उतरना हम प्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम में पहले गणतंत्र दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। जहां महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पार्षदगण, पदाधिकारी व कर्मियों को लोकतांत्रिक गणराज्य की मर्यादा का पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही विकास में सबकी रचनात्मक भागीदारी का संकल्प दिलाया।Bihar News :  जनता की अपेक्षा व जरूरत पर खर्रा उतरना हम प्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी:गरिमा

श्रीमती सिकारिया ने कहा कि यह सर्वविदित है कि आज हम अपने पावन राष्ट्रध्वज तिरंगे के नीचे भारतीय गणतंत्र दिवस का महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान महसूस करने का दिन है।क्योंकि 26 जनवरी 1950 को अपने देश का संविधान लागू कर हिंदुस्तान को लोकतांत्रिक गणराज्य की व्यवस्था वाला देश बन गया। इसी की याद में हम प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनातें हैं। आप जानते हैं कि अपना भारतवर्ष आजाद तो 15 अगस्त, 1947 को ही हो गया था।लेकिन, 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू कर गणतांत्रिक व्यवस्था को स्वीकार किया गया। गणतंत्र दिवस देश में जनता के लिए, जनता के ही द्वारा, जनतांत्रिक शासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले पर्व का उत्सव है।Bihar News :  जनता की अपेक्षा व जरूरत पर खर्रा उतरना हम प्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी:गरिमा

आज के ऐतिहासिक दिन पर हम सबको संकल्प लेना है कि हम नगर निगम परिवार के हर एक सदस्य जनता की अपेक्षा व जरूरत पर अपनी जिम्मेदारी का पूरी इमानारी से निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही अपने पार्षद भाई बहनों को में विशेष रूप से सकल्पित करना चाहूंगी कि जनता की अपेक्षा व जरूरत पर खरा उतरना हम जन प्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी है।

You may have missed