Prayagraj News :जिलाधिकारी ने 74वें गणतंत्र दिवस परकलेक्ट्रेंट में झण्डा फहराया

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने 74वें गणतंत्र दिवस परकलेक्ट्रेंट में झण्डा फहराया
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेकट्रेट परिसर में झण्डा फहराया। इस अवसर पर सभी लोगो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को संविधान के संकल्प व सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी।IMG 20230127 WA0046

जिलाधिकारी ने कलेक्टट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने संगम सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुष्प एवं शाल देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। एक अच्छी शासन व्यवस्था के लिए आवश्यक सभी बातों को हमने सविधान में शामिल किया है। हमारे संविधान की मुख्य विशेषता मूलाधिकार है, जिसके माध्यम से हर व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता का अधिकार मिला हुआ है और कोई भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा व परिश्रम से कोई भी पद प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता व देश प्रेम की भावना के बदौलत ही आज हम इस मुकाम पर पहंुचे है कि कोविड के वैक्सीनेशन की प्रशंसा पूरी दुनिया में हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो कि हम सबके सहयोग के बिना सम्भव नहीं है। इसे और तेज गति से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। हमें प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हमें जो परोपकार, दया, साहस, वीरता जैसे मूल्य विरासत में मिले है, उन्हें बनाये रखना तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करना हमारा कर्तव्य है।Prayagraj News :जिलाधिकारी ने 74वें गणतंत्र दिवस परकलेक्ट्रेंट में झण्डा फहराया

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम नजूल श्री प्रदीप यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा प्रसाद, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सत्यप्रिय सिंह सहित कलेक्टेर के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed