Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News जिलास्तर पर कैंप मोड में सम्पन्न कराएं शत-प्रतिशत अंकेक्षण कार्य : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 24 January 2023
Bihar. News जिलास्तर पर कैंप मोड में सम्पन्न कराएं शत-प्रतिशत अंकेक्षण कार्य : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरियों को सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं के लिए विभिन्न मद में प्राप्त राशि का भौतिक एवं वित्तीय लेखा का अंकेक्षण कार्य मिशन मोड में कराये जाने हेतु पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है, इसके बावजूद अभी भी कई मामले लंबित हैं, जो अत्यंत ही खेदजनक है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराना अतिआवश्यक है।Bihar. News जिलास्तर पर कैंप मोड में सम्पन्न कराएं शत-प्रतिशत अंकेक्षण कार्य : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि अंकेक्षण कार्य की लगातार उच्चस्तरीय समीक्षा की जा रही है। इस कार्य में लापरवाही, शिथिलता एवं काताही बतरने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित अंकेक्षण कार्यों को ससमय पूरा करने के उदेश्य से जिलास्तर पर रोस्टर वाइज कैम्प का निर्धारण किया जाय। कैम्प के माध्यम से शत-प्रतिशत अंकेक्षण मामलों को अविलंब निष्पादित कराना सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि अंकेक्षण कार्य को ससमय पूर्ण कराने के निमित जिलास्तर पर ही जिला परिषद सभागार में अंकेक्षण दल की उपस्थिति में अंकेक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाना है। इस हेतु तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। 27 एवं 28 जनवरी 2023 को बेतिया, पिपरासी एवं लौरिया प्रखंडों के लंबित मामलों का अंकेक्षण कार्य पूर्ण कराया जायेगा। इसी तरह 30 एवं 31 जनवरी 2023 को नौतन, गौनाहा एवं भितहां, 02 एवं 04 फरवरी 2023 को बैरिया, सिकटा, ठकरहां, 06, 07 एवं 08 फरवरी 2023 को मझौलिया, नरकटयागंज एवं बगहा-01, 10 एवं 11 फरवरी को योगापट्टी, मैनाटांड़ एवं मधुबनी, तथा 13, 14 एवं 16 फरवरी 2023 को चनपटिया, रामनगर एवं बगहा-02 प्रखंडों के लंबित अंकेक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अंकेक्षण कार्य में प्रखंड नाजिर, पंचायत सचिव एवं लेखापाल-सह-आईटी सहायक भाग लेंगे। साथ ही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी/प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पर्यवेक्षण पदाधिकारी की भूमिका निभायेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रखंड नाजिर/पंचायत सचिव/लेखापाल-सह-आईटी सहायक प्रातः 09.00 बजे पूर्वाह्न निर्धारित तिथि को अंकेक्षण से संबंधित पंजी/अभिलेख के साथ उपस्थित रहकर अंकेक्षण कार्य सम्पन्न करायेंगे। शाम में पंचायत कार्यालय को सूचित करेंगे कि उनके द्वारा ऑडिट करा लिया गया है। प्रतिदिन संध्या 06.00 बजे ऑडिटर दैनिक प्रतिवेदन जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि को ऑडिट नहीं कराने पर संबंधित पंचायत/प्रखंड के वित्तीय लेन-देन पर रोक लगा दिया जायेगा। साथ ही संबंधित नाजीर/पंचायत सचिव/लेखापाल-सह-आईटी सहायक से कारणपृच्छा करते हुए उक्त तिथि का वेतन/मानदेय अवरूद्ध कर उनके सेवापुस्त में इंट्री कर दिया जायेगा।Bihar. News जिलास्तर पर कैंप मोड में सम्पन्न कराएं शत-प्रतिशत अंकेक्षण कार्य : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि अंकेक्षण कार्य बाधित होने के कारण जिम्मेवार मानते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के विरूद्ध भी अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

Post navigation

Previous: Bihar. News पीएमइजीपी के तहत 115 आवेदकों को उपलब्ध करायी गयी ऋण
Next: Bihar. News भूमिहीन/भवनहीन विद्यालयों हेतु अविलंब चिन्हित करें जमीन : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.