Prayaagraj News:सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत चालकों हेतु हेल्थ चेकअप कार्यक्रम भी चलाया गया

Prayaagraj News:सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत चालकों हेतु हेल्थ चेकअप कार्यक्रम भी चलाया गया
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय प्रयागराज के कक्ष में समस्त कार्मिकों एवं वाहन चालकों को सेफ लाइफ फाउण्डेशन द्वारा फस्ट रिस्पान्डर ट्रेनिंग दी गयी एवं हण्डिया टोल प्लाजा पर रोड सेफ्टी का कार्यक्रम एवं चालकों को हेल्थ चेकअप का कार्यक्रम भी चलाया गया।Prayaagraj News:सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत चालकों हेतु हेल्थ चेकअप कार्यक्रम भी चलाया गया

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी जैसे- दो पहिया वाहन चालक, हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगा कर वाहन चलाये, नशे की हाल में वाहन न चलाये, रेड सिग्नल को पार न करें, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करें, तेज रफ्तार से वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, से जागरूक किया गया।Prayaagraj News:सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत चालकों हेतु हेल्थ चेकअप कार्यक्रम भी चलाया गया

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत, सुश्री अल्का शुक्ला, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन)प्रथम, श्री सुरेश कुमार मौर्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तृतीय दल, श्री विक्रान्त सिंह, यात्रीकर अधिकारी, एवं श्री रामसागर यात्रीकर अधिकारी प्रयागराज तथा प्रवर्तन सिपाही उपस्थित रहे।

Trending News