Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मौनी अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक एवं मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 20 January 2023
Prayagraj News :मौनी अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक एवं मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

अपर पुलिस महानिदेशक श्री भानु भास्कर एवं मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मौनी अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।IMG 20230120 WA0003

बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा मेला क्षेत्र में स्नान पर्व को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक ने निर्देशित करते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाये। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी बातों का विशेष ध्यान रखा जाये तथा उसको गम्भीरता से ले। संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष ध्यान रखा जाये। एडीजी जोन ने कहा कि मेला क्षेत्र में पानी का छिड़काव समय≤ पर होता रहे, जिससे कि धूल इत्यादि की समस्या न हो। उन्होंने पीपे के पुल पर किसी भी दशा में जाम न होने पाये, इसकी समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। साथ ही साथ उन्होंने सभी पीपे के पुलों को पुनः एक बार चेक करने के लिए कहा है। अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर स्नान पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क की भावना से कार्य करने पर किसी भी कार्य में सफलता अवश्यंभावी है। उन्होंने भीड़ एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि स्नान पर्व के दिन स्नान के बाद भीड़ के डिस्पर्सन की समुचित व्यवस्था रहे, जिससे कि किसी भी दशा में शहर में जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाये।Prayagraj News :मौनी अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस महानिदेशक एवं मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने बैठक में कहा कि मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की  समुचित व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बंधित कम्पनियों से समन्वय बनाकर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने स्नान पर्व के दिन दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न इकट्ठा होने पाये, इसकी व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने जल निगम को मेला क्षेत्र में कहीं पर भी पानी लिकेज न होने पाये, इसकी शत-प्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने पीपे के पुलों तथा मेला क्षेत्र में बनायी गयी सड़कों पर चकर्ड प्लेटों को सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने कंट्रोल रूम में सभी सम्बंधित विभागों को अपने विभाग से सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की चैबीस घण्टे की व्यवस्था हेतु शिफ्ट वार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मेला क्षेत्र में शौचालयों, मोबाइल शौचालयों तथा पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्टेशनों व अन्य स्थलों पर बनाये गये होल्डिग एरिया में प्रकाश, शौचालय, पीने के पानी एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकरी एवं प्रधानाचार्य स्वरूपरानी को अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेड़ों, चिकित्सकों, दवाईयों की व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। घाटों पर निरंतर साफ-सफाई, प्रकाश, चेजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे साथ ही साथ जल पुलिस एवं गोताखोरों की भी पर्याप्त मात्रा में तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि नाव में ओवरलोडिंग किसी भी दशा में न होने पाये। निर्धारित संख्या के अनुरूप ही लोग नाव में बैठे तथा जितने लोग बैठे उतने लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से रहे। किसी भी दशा में नशे की हालत में कोई भी नाविक नाव न चलाने पाये, यदि इस तरह की कोई शिकायत पायी जाये, तो सम्बंधित नाव को सीज कर दिया जाये। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर घाटों पर तैनात रहकर आवश्य व्यवस्था बनाये रखे। मण्डलायुक्त ने विद्युत आपूर्ति की निरंतर व्यवस्था बनाये रखने तथा जनरेटरों की चेकिंग पहले से ही किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। किसी भी आपदा या घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रूप से सुनिश्चित रहे। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त श्री आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी श्री अरविंद चौहान, एसपी मेला श्री राजीव नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद प्रसाद एवं श्री विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव मे समाधान का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.