Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मा0 मंत्री जी ने एक दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 15 January 2023
Prayaagraj News :मा0 मंत्री जी ने एक दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी के द्वारा एम0एम0ए0 सभागार में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। आयोजित इंवेस्टर्स समिट में बताया गया कि जनपद प्रयागराज में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के द्वारा 33554.10 करोड़ रू0 के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।IMG 20230115 WA0092

इन्वेस्टर समिट में लगभग 800 आमंत्रित निवेशक का पंजीकरण किया गया। उद्घाटन समारोह के उपरान्त श्री सिद्धार्थ सिंह, सहायक आयुक्त हथकरघा द्वारा एवं टेक्सटाइल्स पालिसी 2022 के प्रमुख बिन्दुओं का प्रस्तुतीकरण निवेशकों/उद्यमियों के मध्य किया गया। एफ0पी0ओ0/प्रगातिशील कृषकों एंव कृषि आधारित औद्योगिक इकाईयों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु उप निदेशक कृषि द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अग्रणी बैक प्रबन्धक, बैक आफ बडौदा द्वारा निवेशक/उद्यमियों को बैंको द्वारा प्रदान की जा रही वित्तीय प्रोत्साहन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा खाद्य प्रसंस्करण/धान आपूर्ति तथा निर्यात के अवसर पर विभागीय योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। इन्वेस्टर समिट 2023 में अब तक जनपद में निम्नानुसार निवेशकों से नये प्रस्ताव/इन्टेट प्राप्त हुए है।

Prayaagraj News :मा0 मंत्री जी ने एक दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ
क्र0सं0 विभाग निवेश (करोड रू0 में) इकाई रोजगार सृजन
1 एमएसएमई 1067.00 62 3575
2 यूपीसीडा 27061.00 14 6500
3 पर्यटन 1472.50 20 2000
4 पीडीए 3954.00 10 5000
योग 33554.10 106 17075

इन्वेस्टरों को इन्वेस्टर हेतु आकर्षित करने के लिए एम0एस0एम0ई0 पालिसी 22022 द्वारा प्रदान किये जाने वाले विभिन्न प्रोत्साहन के सम्बन्ध में जोनल समन्वयक ई0एण्ड वाई द्वारा एम0एस0एम0ई0 पालिसी 2022 का प्रस्तुतीकरण किया गया। क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा प्रयागराज द्वारा सरस्वती हाई टेक सिटी की फिल्म के माध्यम से औद्योगिक आस्थान मे उपलब्ध भूखण्डों एंव अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी निवेशकों/उद्यमियों के मध्य किया गया। जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश बढाये जाने हेतु श्री सिद्धार्थ, के0जी0एम0जी0 द्वारा पर्यटन नीति 2023 का प्रस्तुतीकरण किया गया। जनपद में विभिन्न क्ष्ेात्रों में आर्थिक विकास मे उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने वाले निम्नांकित निवेशकों को मुख्य अतिथ मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा स्मृति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
1. श्री राजेन्द्र कुमार मिश्रा, मे0 मंगलौर मिनरल्स मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में
2. श्री अनिल निगम, एन0आर0आई0 निवेशक मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में
3. श्री नरेश कुमार कुन्द्रा, मे0 नीलकण्ठ महादेव नेचुरल मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में
4. श्री ऋषभ सिंह, मे0एम0पी0एस0 ग्रुप मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में
5. श्री अरूण कुमार यादव, मे0साई इलेक्ट्रिकल्स मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में
6. सुश्री प्रेरणा कपूर, मे0 वरूण बेवरेज मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में
7. डा0 अग्रहरि मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में
8. मे0कृष्णम एग्रो मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में
9. श्री शिवम बरनवाल मे0 वेलनेस टूरिज्म पर्यटन क्षेत्र में
10. श्री अमरेन्द्र कुमार सिंह, मे0अमरेन्द्र रिसार्ट पर्यटन क्षेत्र में
11. श्री राकेश राय, होटल एलचिको पर्यटन क्षेत्र मेें
12. श्री त्रिभुवन नाथ पटेल, मे0धारावत्स बायोएनर्जी कृषि क्षेत्र में
13. श्री बी0डी0सिंह, मे0कोडापुर आर्गेनिक फार्मर कृषि क्षेत्र में
14. श्री संजीव अग्रवाल, विनायक ग्रुप कन्स्ट्रक्शन क्षेत्र में
15. श्री राजेश गुप्ता, साई धाम कन्स्ट्रक्शन क्षेत्र में
16. श्री सादिक सिददीकी, शेरवानी गु्रप कन्स्ट्रक्शन क्षेत्र में
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, मा0सांसद , श्री प्रवीण पटेल, मा0विधायक फूलपुर तथा श्री गुरू प्रसाद मौर्या, मा0विधायक फाफामउ द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसर बढाये जाने विभिन्न नीतियों के माध्यम से प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहनों से निवेशकों को जनपद में निवेश हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में जनपद में लगभग 3700 करोड के निवेश प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निवेशको को सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सुविधाये सहजता से उपलब्ध कराये जाने का भरोसा दिलाते हुए प्रदेश के आर्थिक विकास हेतु निवेशकों/उद्यमियों से आगे आने का अहवान किया गया। कार्यक्रम मंे उपस्थित मुख्य अतिथ/मा0 सासंदगण/मा0 विधायकगण/निवेशकों/ उद्यमियों/ एफपीओं तथा उपस्थित सभी आमत्रितों का आभार प्रकट करते हुए श्री शिपुगिरि, मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज द्वारा निवेशको को भरोसा दिलाया गया कि निवेश हेतु निवेशको से प्राप्त सुझाव के अनुसार अच्छा वातावरण सृजित किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री लालजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी , परियोजना निदेशक, डीआरडीए, उप निदेशक कृषि आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निम्नवत प्रमुख उद्यमी/निवेशक/उपस्थित रहें।

Prayaagraj News :मा0 मंत्री जी ने एक दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ
1. श्री विनय टण्डन, अध्यक्ष, ईस्टर्न यूपी चैम्बर आफ कामर्स प्रयागराज।
2. श्री राजीव नैयर, , अध्यक्ष नैनी इण्ड0एसोसियेशन, प्रयागराज।
3. श्री एसके जैन, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती,प्रयागराज।
4. श्री आशुतोष तिवारी,अध्यक्ष, उ0प्र0राज्य औद्योगिक कल्याण संघ, प्रयागराज।
5. श्री अरविन्द राय, अध्यक्ष, उ0प्र0 औद्योगिक संघ, प्रयागराज।
6. श्री राजेन्द्र मिश्रा, में0 मैगलोर मिनरल्स, प्रयागराज।
7. श्रीमती प्रेरणा कपूर, मंे0 वरूण वेबरेज प्रयागराज।
8. श्री जगदीश गुलाटी, यूनाइटेड गु्रप प्रयागराज।

उक्त कार्यक्रम में लगभग 800 उद्यमी/व्यापारीगण/ उन्नत शील कृषक/अन्य विभागों के निवेशको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : मकर संक्रान्ति खिचड़ी भोज का नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी राधेश्याम पांडेय के द्वारा किया गया आयोजन
Next: Prayagraj News :ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष नगर प्रयागराज द्वारा आयोजित संस्कार केंद्र काशीराम कॉलोनी में मकर संक्रांति का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.