Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नेपाल में यात्री विमान क्रैश, फ्लाइट में 5 भारतीय भी थे सवार; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जनवाद टाइम्स 15 January 2023
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

नेपाल में पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 72 सीटर एक प्लेन क्रैश हो गया है. यहां एक भीषण हादसा हुआ है. हादसा होने के बाद विमान जलने लगा और धुएं का गुबार आसमान में छा गया. सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. हालांकि, इस घटना में कितने जान-माल का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।Bihar News Passenger plane crash in Nepal, 5 Indians were also on board the flight;  Rescue operation continues

आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम के चलते ये हादसा हुआ है. लैंडिंग से पहले पहाड़ी से टकराने के कारण हादसा हो गया. एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है. विमान में 5 भारतीय यात्री भी शामिल थे. द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यति एयरलाइंस का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है. विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. यह हादसा पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ओल्ड एयरपोर्ट के बीच में हुआ. यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन ने विमान क्रैश होने की जानकारी की पुष्टि की है। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन ने कहा कि विमान क्रैश होने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अभी कहना मुश्किल है कि कितने लोगों की जान को खतरा हुआ है. इसकी जानकारी के लिए इंतजार करना होगा. हमें नहीं पता है कि कितने लोग बचे हैं या घायल हैं. बता दें कि प्लेन क्रैश के बाद लगी आग को लगातार बुझाने की कोशिश की जा रही है. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है. घटना के बाद के भयावह विजुअल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें लोग आग बुझाते हुए दिख रहे हैं।Bihar News Passenger plane crash in Nepal, 5 Indians were also on board the flight;  Rescue operation continues

मिली जानकारी के अनुसार क्रैश विमान में भारत, रूस ,आयरलैंड ,ऑस्ट्रेलिया ,कोरिया एवं फ्रांस के नागरिक थे सूत्रों के अनुसार विमान में सवार पांच भारतीयों की पहचान संजय जयसवाल, मोनू जायसवाल ,अनिल राजभर ,अभिषेक कुशवाहा एवं विशाल वर्मा के रूप में की गई है

Post navigation

Previous: Prayagraj News सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
Next: Bihar. News सार्वजनिक जीवन के व्यक्ति का समारोह में सम्मान उसकी सेवा का उत्तम पुरस्कार:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.