Prayagraj News सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

IMG-20230115-WA0004
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशनुसार दिनांक 5/1/2023 से 4/2/2023 तक सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आयोजन जनपद प्रयागराज में किया जा रहा है ।IMG 20230115 WA0004

सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 14/1/2023 को जनपद प्रयागराज में रामबाग स्टैंड पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम बस यूनियन एवं टेंपो टैक्सी एसोसिएशन के सहयोग से बस, टेंपो टैक्सी ऑटो,के चालको एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला के दौरान बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएं, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करें, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएं आदि स्लोगन के साथ प्रशिक्षित किया गया।Prayagraj News सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

उक्त कार्यक्रम में सुश्री अलका शुक्ला, सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन प्रथम प्रयागराज, श्री सुरेश कुमार मौर्य सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन तृतीय प्रयागराज, श्री सुरेंद्र सिंह यात्रीकर अधिकारी, श्री विक्रांत सिंह यात्रीकर अधिकारी, श्री राम सागर यात्रीकर अधिकारी के साथ-साथ श्री रघुनाथ दिवेदी बस टेंपो टैक्सी के अध्यक्ष , बस यूनियन के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार शुक्ला, परदेसी, यशपाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारी, प्रवर्तन सिपाही उपस्थित रहे।

Trending News