Prayagraj News :जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल बच्चों का जाना हाल

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल बच्चों का जाना हाल
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जौनपुर के क्रांति देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर प्रयागराज आ रही टूरिस्ट बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर घायल बच्चों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।IMG 20221218 WA0019

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां के चिकित्सकों को घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज किए जाने के लिए कहा है। बस में अध्यापक सहित लगभग कुल 21 बच्चे बैठे थे, जिनमें से दो बच्चे अनुराग उम्र 16 वर्ष तथा अंकित उम्र 17 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। इसके अलावा 3 बच्चों को गम्भीर चोटे आयीं है। शेष बच्चों को मामूली चोटे लगी है।Prayagraj News :जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल बच्चों का जाना हाल

You may have missed