Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : जिलाधिकारी द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु लाइव क्लास का किया गया शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 13 December 2022
Bihar News : जिलाधिकारी द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु लाइव क्लास का किया गया शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 हेतु क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु ऑनलाइन क्लास (फेसबुक लाइव के माध्यम से) का शुभारंभ किया गया। साथ ही विपिन हाईस्कूल अवस्थित अत्याधुनिक डिजिटल लर्निग स्टूडियों का फीता काटकर उद्घाटन भी किया गया। क्रैश कोर्स एवं ऑनलाइन क्लास का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।Bihar News : जिलाधिकारी द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु लाइव क्लास का किया गया शुभारंभ

विपिन हाई स्कूल अवस्थित डिजिटल स्टूडियो से कक्षा 9 एवं 10 हेतु क्रैश कोर्स सहित रेगुलर क्लासेज तथा राज इंटर कॉलेज अवस्थित डिजिटल स्टूडियो से कक्षा 11 एवं 12 हेतु क्रैश कोर्स तथा रेगुलर क्लास का संचालन किया जायेगा। पिछले वर्ष भी कक्षा 09 एवं 10 हेतु क्रैश कोर्स चलाया गया था। इस वर्ष इसे आगे बढ़ाते हुए कक्षा 11 एवं 12 हेतु भी क्रैश कोर्स प्रारंभ किया गया है एवं इस हेतु राज इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियों तैयार किया गया है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, सुश्री सुभाषिणी प्रसाद, रवि प्रकाश, एएसडीएम, बेतिया, अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, डीपीओ, योगेश कुमार सहित उन्नयन पश्चिम चम्पारण की पूरी टीम उपस्थित रही।Bihar News : जिलाधिकारी द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु लाइव क्लास का किया गया शुभारंभ

इस अवसर पर जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि बेहतरीन तरीके से बनाये गये स्टेट ऑफ द आर्ट डिजिटल लर्निग स्टूडियों को देखकर बहुत खुशी हो रही है। आज एक नई शुरूआत की जा रही है। पहले सिर्फ 09 एवं 10 के क्रैश कोर्स संचालित किये जाते थे लेकिन अब 11 एवं 12 वी के क्रैश कोर्स भी संचालित किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्नयन बिहार के तहत पश्चिम चम्पारण जिले में विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम द्वारा ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से छात्र-छात्राओं को गुणवतापूर्ण शिक्षा देने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्नयन पश्चिम चम्पारण के सभी टीचर गुरू की भूमिका अच्छे से निभा रहे हैं। गुणवतापूर्ण शिक्षा जिले के प्रत्येक बच्चे तक निरंतर पहुंचाते रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि गुरू छात्र-छात्राओं को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं, सभी शिक्षक टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चों की जिन्दगी बदलें, उन्हें आगे बढ़ायें। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों में बड़े सपने दें और उसे पूरा करने एवं उनके भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षक, अभिभावक सहित सभी को अपनी-अपनी सहभागिता देनी होगी।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर भविष्य देना है। पीढ़ियों से चली आ रही समस्याओं का सामना आने वाली पीढ़ी नहीं करें, इस हेतु सभी को समन्वित प्रयास करना होगा। जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन जुड़े सभी बच्चों का आह्वान किया गया कि जिला प्रशासन की इस मुहिम ऑनलाइन क्लास एवं क्रैश कोर्स का लाभ उठायें तथा निरंतन आगे बढ़ते रहें तथा औरो को भी जोड़ें।Bihar News : जिलाधिकारी द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु लाइव क्लास का किया गया शुभारंभ

कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण द्वारा भी संबोधित किया गया। सभी के द्वारा उन्नयन पश्चिम चम्पारण की पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा कहा गया कि ऑनलाइन क्लास से ज्यादा से ंज्यादा बच्चे लाभान्वित हों।

Post navigation

Previous: Bihar News-स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की पदाधिकारियों की बैठक
Next: Agra News: बीवीएम सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.