Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की पदाधिकारियों की बैठक

जनवाद टाइम्स 13 December 2022
Bihar News-स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की पदाधिकारियों की बैठक
Share News
       

संवाददाता – राजेंद्र सिंह

वैशाली/महुआ शांतिपूर्ण स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में नगर पालिका आम निर्वाचन संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा जिला स्तर पर गठित कोषांगो के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की गई । बैठक में कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों का 3 दिन के प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन है। प्रशिक्षण का कार्य अच्छे से चल रहा है।पोलिंग पार्टी के लिए रेंडमाइजेशन का कार्य कर लिया गया है ।अब नगर निकाय का क्षेत्र और मतदान केंद्र पोलिंग पार्टी के साथ रेंडमाइज किया जाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सवाल-जवाब का सत्र भी रखा जाए ताकि कर्मीगण पूरी तरह से जानकारी प्राप्त करें और संतुष्ट होलें।इवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए ईवीएम का कमीशनिंग कर दी गई है और मॉक पोल भी करा लिया गया है। इस दौरान जो कमी पाई गई उसे दूर कर लिया गया है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी के द्वारा हाजीपुर, महुआ और लालगंज नगर निकाय क्षेत्र के पांच-पांच मतदान केंद्रों का चयन वेबकास्टिंग के लिए करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि पीसीसीपी का गठन कर लिया गया है और सेक्टर भी बना दिया गया है।

Bihar News-स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की पदाधिकारियों की बैठकजिलाधिकारी ने कहा कि जोनल अधिकारी के रूप में जिला के वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सामग्री कोषांग के पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रवार चेक लिस्ट से सामग्रियों का मिलान कर पैकेट तैयार करा लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा को इसकी एक बार पुनः रेंडमली जांच कर ली जाए ।उन्होंने कहा कि मैं खुद भी इसे देखूंगा।आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए इस पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा और एसएसटी तथा एफएसटी के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि कल दिनांक 14.12.2022 को विधि व्यवस्था कोषांग की बैठक बुलाई जाए।जिलाधिकारी के द्वारा बॉर्डर सील करने के लिए आदेश आज ही निर्गत करने का निर्देश दिया गया एवं कहा गया कि जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष के लिए भी प्रतिनियुक्ति आदेश आज ही निर्गत किया जाए। जिलाधिकारी के द्वारा मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई ।
मतदाता जागरूकता के लिए जिलाधिकारी के द्वारा 14 दिसंबर को शिक्षा विभाग 15 दिसंबर को आईसीडीएस और 16 दिसंबर को स्काउट और गाइड के द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया ।Bihar News-स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की पदाधिकारियों की बैठक

बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपरसमाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, सहायक समाहर्ता निशा अग्रवाल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री हरेंद्र राम सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar News: नेताओं और दलों के जीतने से जनता नहीं जीतती, अब जनता को जिताने आए हैं : प्रशांत किशोर
Next: Bihar News : जिलाधिकारी द्वारा आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्रैश कोर्स एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं हेतु लाइव क्लास का किया गया शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.