Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News जीआइएस आधारित मास्टर प्लान बनाकर बेतिया एवं बगहा को किया जायेगा डेवलप

जनवाद टाइम्स 13 December 2022
Bihar. News जीआइएस आधारित मास्टर प्लान बनाकर बेतिया एवं बगहा को किया जायेगा डेवलप
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मास्टर प्लान 2041 के तहत बेतिया एवं बगहा आयोजना क्षेत्र (प्लानिंग एरिया) को डेवलप किया जाना है। यह कार्य मे0 टेक एवं मेक इंटरनेशनल प्रा0 लि0 एवं शेपिंग स्पेस कंसल्टेंसी एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्लानिंग टीम द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रजेंटेशन दिया गया। प्लानिंग एवं प्रजेंटेशन टीम में नई दिल्ली के अर्बन प्लानर मृदुल कुमार, सुश्री अर्पणा कुमारी एवं प्रत्युश कुमार, सिनियर आर्किटेक्ट, बेतिया शामिल रहे।Bihar. News जीआइएस आधारित मास्टर प्लान बनाकर बेतिया एवं बगहा को किया जायेगा डेवलप

प्लानिंग टीम द्वारा बताया गया कि बेतिया आयोजना क्षेत्र में नौतन, मझौलिया, चनपटिया एवं बेतिया प्रखंड तथा बगहा आयोजना क्षेत्र में बगहा-01, बगहा-02 एवं सिधाव को शामिल करते हुए मास्टर प्लान तैयार किया जाना है। मास्टर प्लान तैयार करने के लिए जीआइएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सर्वें कराया जा रहा है। साथ ही डेटा कलेक्शन का कार्य भी किया जा रहा है। सर्वें कार्य में जिला प्रशासन अधीन विभिन्न विभागों द्वारा सूचनाएं उपलब्ध करायी जानी है।

प्लानिंग टीम द्वारा बताया गया कि मास्टर प्लान के तहत आयोजना क्षेत्र में शामिल प्रखंडों में शहर की तर्ज पर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जाना है। शहरी क्षेत्र में जो सुविधाएं आमजनों के लिए मुहैया करायी जाती है, उसी प्रकार इन प्रखंडों में भी सुविधाएं उपलब्ध करायी जानी है।

उन्होंने बताया कि फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत सड़क, बिजली, पानी, जलजमाव एवं ट्रैफिक की समस्या का निदान, कचरा प्रबंधन, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत हेल्थ केयर सेंटर, स्कूल, कॉलेज, पार्क, स्टेडियम, कम्युनिटी सेंटर, लाइब्रेरी, पुलिस स्टेशन, इकोनोमिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत उद्योग, बैंक, एटीएम समेत प्रमुख बाजार का डेवलपमेंट आदि किया जाना है।

जिलाधिकारी द्वारा प्रजेंटेशन के उपरांत संतोष प्रकट करते हुए प्लानिंग टीम को यह निर्देश भी दिया गया कि उपरोक्त कार्यों के अलावे अन्य कार्यों को भी इसमें शामिल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयोजना क्षेत्रों में ज्यादा से ंज्यादा उद्योगों का अधिष्ठापन, ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार, क्षेत्रीय प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट आदि कार्य कैसे हो, इस पर भी विशेष ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि प्लानिंग टीम को इन सभी बिन्दुओं पर कार्य करते हुए पुनः प्रजेंटेशन देना होगा।Bihar. News जीआइएस आधारित मास्टर प्लान बनाकर बेतिया एवं बगहा को किया जायेगा डेवलप

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: एल.आई.सी. अभिकर्ता दिलीप कुमार सिंह 11 बी बार बने एमडीआर सदस्य
Next: Bihar. News सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु नियमित रूप से कराएं वाहनों की जांच : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.