Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News जन सुराज पदयात्रा के 71वें दिन ढाका प्रखंड में प्रशांत किशोर ने कहा – जनता लोकतंत्र की हनुमान, शक्तियों का एहसास दिलाने के लिए जामवंत जरुरी

जनवाद टाइम्स 11 December 2022
Bihar. News जन सुराज पदयात्रा के 71वें दिन ढाका प्रखंड में प्रशांत किशोर ने कहा - जनता लोकतंत्र की हनुमान, शक्तियों का एहसास दिलाने के लिए जामवंत जरुरी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा के 71वें दिन की शुरुआत जतवालिया पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ जतवालिया से निकल कर तिलहारा कला, बरवाहा फतेह मोहम्मद, सिसनी, बड़ा हरदिया, भगवानपुर, भखरी पंचायत से होते हुए ढाका से सटे चिरैया प्रखंड के रुपहारा पंचायत में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे। प्रशांत अबतक पदयात्रा के माध्यम से लगभग 750 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 550 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अबतक 200 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। दिनभर पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों के साथ 5 आमसभाओं को संबोधित किया।IMG 20221211 WA0036

*पटना में बैठ कर नीतीश कुमार को बिहार में सब कुछ हरा भरा दिख रहा है: प्रशांत किशोर*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान ढाका प्रखंड में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुशासन का मॉडल पेश करते हुए नीतीश कुमार ने 600 करोड़ का म्यूजियम बनाया है। जबकि बिहार की जनता के लिए उस म्यूजियम का कोई औचित्य नहीं है, जब बिहार के किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पाए। बीमार होने पर आपको अस्पताल ही नहीं मिल पाए। इसके आगे प्रशांत किशोर ने कहा सुराज आपके लिए वह है जब आप के खेत में समय से पानी पहुंच जाए, आपके यातायात के लिए सड़क बन जाए, आपके स्थानीय अस्पताल बेहतर हो जाए, विद्यालय सुचारू रूप से चलने लगे।IMG 20221211 WA0035

पदयात्रा का उद्देश्य समझाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस अभियान पर हम निकलें हैं उसका नाम रखें है ‘जनसुराज’। आगे जन सुराज पदयात्रा का मकसद समझाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पदयात्रा पर निकले हैं, ताकि जिस समाज को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है, उस समाज की समस्याओं को अपनी आंख से जान समझ व महसूस कर उसका समाधान निकाल सकें। नीतीश कुमार पर आक्रामक अंदाज पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा उन्हें पटना में बैठकर तो सब कुछ ठीक ही नजर आता है।

*जनता लोकतंत्र की हनुमान, शक्तियों का एहसास दिलाने के लिए जामवंत जरुरी: प्रशांत किशोर

Bihar. News जन सुराज पदयात्रा के 71वें दिन ढाका प्रखंड में प्रशांत किशोर ने कहा - जनता लोकतंत्र की हनुमान, शक्तियों का एहसास दिलाने के लिए जामवंत जरुरी

जन सुराज पदयात्रा पर चल रहे हैं प्रशांत किशोर ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज अभियान जनता को जागरूक करने का अभियान है। इसके साथ ही सभा में मौजदू लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा जब तक आप अपनी और अपने बच्चों की चिंता नहीं करेंगे तब तक बिहार को कोई नहीं सुधार सकता है।। आगे प्रशांत किशोर ने कहा आप लोग लोकतंत्र के हनुमान हैं, आपको अपनी शक्तियों का एहसास नहीं है। आपको एक जामवन्त की ज़रूरत है जो यह एहसास दिलाये की जनता जिसका बटन दबाती है राजा वही बनता है।

Post navigation

Previous: Bihar. News 13 दिसंबर से हो रहा है एदार-ए-शरिया तहरीक बेदारी कांफ्रेंस का आगाज : अल्हाज मौलाना अमीरुद्दीन
Next: Bihar News-शहीद जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुचा तो लोगो का भीड़ जुटना शुरू हो गया अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.