Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भाकपा-माले नेता सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने माननीय गन्ना मंत्री के नाम लिखा पत्र

जनवाद टाइम्स 8 December 2022
Bihar News भाकपा-माले नेता सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने माननीय गन्ना मंत्री के नाम लिखा पत्र
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गन्ना मंत्री को पत्र लिखा है,
माले नेता ने कहा कि केंद्र सरकार और पूर्व की राज्य सरकारों की गलत नीतियों के चलते बिहार की नगदी फसल गन्ना की खेती का क्षेत्र घटता रहा है।उसी के अनुसार चीनी उत्पादन भी घटता रहा है। मुर्गी से एक ही बार में सभी सोने का अंडा निकाल लेने की तरह चीनी मिलों की अपने हित में गलत बीज चयन के साथ किसानों के अधिकतम शोषण की नीति ने भी चीनी उद्योग को काफी नुकसान किया है। आगे गन्ना किसानों की निम्नलिखित समस्याओं पर आपका ध्यान आकृष्ट किया जो इस प्रकार है।

Bihar News भाकपा-माले नेता सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने माननीय गन्ना मंत्री के नाम लिखा पत्र
1. आज के समय में बढ़ती मंहगाई और खेती में बढ़ती मजदूरी ,सिंचाई आदि में लागत के अनुसार गन्ना मूल्य 400 रुपया प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए।
2. पहले खूंटी ( रैटून ) गन्ना चीनी मिलों को आपूर्ति की जाने की व्यवस्था होनी चाहिए,।ताकि किसान अपने खेतों में गेहूं की बोवाई कर सकें।चीनी मिलें ऐसा नहीं कर रही हैं।जिससे किसानों की एक फसल मारी जा रही है।
3.चीनी मिलो के धर्मकांटा पर सामान्य तौर पर प्रति 100 क्विंटल गन्ना की तौल में 5 क्विंटल की घटतौलि की जाति है।इस पर रोक के लिए किसानों के नियंत्रण में क्षेत्रीय विकास परिषद की राशि से धर्मकांटा स्थापित की जानी चाहिए।
4.किसानों के हित में चीनी मिलों की क्षेत्रीय विकास परिषद की राशि 2% की जानी चाहिए।पहले यह राशि 1.8% थी।चीनी मिलों के हित में इसे पूर्व सरकारों ने घटा कर मात्र दशमलव .2% कर दिया है।
5.जिन किसानों के घर में शादी ब्याह ,बड़ी बीमारी जैसे मामले हैं उनका गन्ना पहले आपूर्ति कर लिया जाना चाहिए।
6.CO- 0238 जैसे गन्ना प्रभेद जिसके रोपने से पिछले साल और इस साल भी लाखों किसान दोनो चंपारण और गोपालगंज में बर्बाद हो गए उस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगना चाहिए।इस साल हुए गन्ना किसानों के नुकसान का आकलन करा कर उन्हे राहत दिया जाना चाहिए।

Bihar News भाकपा-माले नेता सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने माननीय गन्ना मंत्री के नाम लिखा पत्र
7. रीगा चीनी मिल बंद हो चुकी है।मिल क्षेत्र के किसानों का 52 करोड़ रुपया मिल पर बाकी है।, जिसे चीनी मिल ने गारंटर बन कर किसानों के केसीसी ऋण के रूप में दिलवाया था। चीनी मिल में गन्ना की आपूर्ति के बाद बैंकों के पैसे का भुगतान हो जाएगा ,केसीसी ऋण की शर्त थी ।अब बैंक किसानों को भुगतान के लिए नोटिस दे रहें हैं।बैंक और चीनी मिल प्रबंधन से बात कर मामले का समाधान किया जाना चाहिए।

Post navigation

Previous: Bihar. Newsजिला अस्पताल की तरह बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को विकसित करने हेतु बीएमएसईसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: Bihar. News : जन सुराज पदयात्रा का 68वें दिन चिरैया से घोड़ासहान पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा – जनभागीदारी से ही भ्रष्टचार को खत्म किया जा सकता है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.