Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. Newsजिला अस्पताल की तरह बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को विकसित करने हेतु बीएमएसईसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 8 December 2022
Bihar. Newsजिला अस्पताल की तरह बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को विकसित करने हेतु बीएमएसईसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। जिस तरह से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होती है, उसी प्रकार सभी चिकित्सीय सुविधाएं बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भी उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। इससे जिला मुख्यालय से अधिक दूरी पर अवस्थित बगहा अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।Bihar. Newsजिला अस्पताल की तरह बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को विकसित करने हेतु बीएमएसईसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न

इसी के मद्देनजर आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में बीएमएसईसीएल के उप महाप्रबंधक, सागर जायसवाल, सहायक प्रबंधक, मो0 ईमाम आदि उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल में 100 बेड का आईपीडी सहित क्रिटिकल केयर यूनिट, सर्विस ब्लॉक (रसोई, लॉन्ड्री, सीएसएसडी) के निर्माण हेतु चर्चा की गई। साथ ही वर्तमान अनुमंडलीय अस्पताल को 50 बेड वाले प्रिफैब भवन में शिफ्ट करने, परिसर को सुव्यवस्थित करने, परिसर का समतलीकरण करने आदि बिंदुओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल को 50 बेड वाले प्रिफैब भवन में 10 दिनों के अंदर शिफ्ट कराना है। इस हेतु मिशन मोड में कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मदर एन्ड न्यू बर्न केयर यूनिट को भी अविलंब फंक्शनल कराना है। इस हेतु भी मिशन मोड में कार्रवाई की जाय।Bihar. Newsजिला अस्पताल की तरह बगहा अनुमंडलीय अस्पताल को विकसित करने हेतु बीएमएसईसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न

100 बेड का आईपीडी सहित क्रिटिकल केयर यूनिट, सर्विस ब्लॉक (रसोई, लॉन्ड्री, सीएसएसडी) पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही वरीय अधिकारियों से वार्ता भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 100 बेड का आईपीडी संचालित होने के उपरांत बगहा अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिला प्रशासन द्वारा इस हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: Bihar News भाकपा-माले नेता सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने माननीय गन्ना मंत्री के नाम लिखा पत्र

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.