Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर नारीबारी के मार्केटिंग इस्पेक्टर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

जनवाद टाइम्स 6 December 2022
Prayagraj News :जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर नारीबारी के मार्केटिंग इस्पेक्टर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का दिया निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को नारीबारी एवं जसरा में बनाये गये धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मार्केटिंग इंस्पेक्टर एवं धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत देते हुए कहा है कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नारीबारी में खाद्य विभाग एवं पीसीएफ क्रय केन्द्रों पर धान खरीदे जाने की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। धान क्रय केन्द्र पर उपस्थित किसानों से धान बेचे जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या होने की बात पूछे जाने पर कुछ किसानों के द्वारा धान बेचने हेतु टोकन जारी होने में विलम्ब की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने नारीबारी धान क्रय केन्द्र की मार्केटिंग इस्पेक्टर स्वेता पाण्डेय से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने वहां पर स्थित पीसीएफ क्रय केन्द्र पर किसानों के धान खरीद के भुगतान में विलम्ब होने पर केन्द्र प्रभारी को सख्त चेतावनी देेते हुए कहा है कि किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से उनके खाते में अंतरित हो जाना चाहिए, इसमें यदि किसी भी प्रकार की शिकायत पायी गयी, तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।IMG 20221206 WA0015

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को समय से टोकन मिल जाना चाहिए साथ ही साथ टोकन देते समय ही किसानों को उनके धान खरीद की तिथि भी निश्चित करते हुए उनको बता दिया जाये, जिससे कि किसानों को बार-बार धान क्रय केन्द्र पर न आना पड़े। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों पर धान खरीद से सम्बंधित रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही साथ उन्होंने रजिस्टर में उल्लिखित धान बेचने वाले किसानों से मोबाइल पर धान बेचने एवं मूल्य भुगतान की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान की डिलीवरी भी नियमित रूप से सुनिश्चित करते रहने के निर्देश दिए है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जसरा में बनाये गये खाद्य विभाग एवं एफसीआई के धान क्रय केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर धान खरीद से सम्बंधित बनाये गये रजिस्टर का अवलोकन किया एवं धान खरीद की स्थिति एवं धान के मूल्य के भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त की।Prayagraj News :जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर नारीबारी के मार्केटिंग इस्पेक्टर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों के धान खरीद एवं उनके मूल्य के भुगतान में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि किसी भी धान क्रय केन्द्र पर धान बेचने एवं भुगतान में किसी भी प्रकार की शिकायत पायी गयी, तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी साथ ही साथ सम्बंधित मार्केटिंग इस्पेक्टर की भी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. News मरचा धान/चूड़ा को जीआई टैग हेतु कोलकाता के ट्रेड मार्क ऑफिस में बेतिया टीम द्वारा दिया गया फाइनल प्रजेंटेशन
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर अधिशाषी अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का वेतन रोकने के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.