Bihar. News खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में होगा सिन्थेटिक एथलेटिक्स टै्रक, सिन्थेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपस हॉल का निर्माण

Bihar. News खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में होगा सिन्थेटिक एथलेटिक्स टै्रक, सिन्थेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपस हॉल का निर्माण
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की खेलों इंडिया के तहत जिले में खेल अवसंरचना का निर्माण तथा उन्नयन किया जाना है। इसके तहत सिन्थेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, सिन्थेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपस हॉल का निर्माण कराया जाना है।IMG 20221205 WA0049

इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलो इंडिया भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत विभिन्न खेल अवसंरचना का निर्माण तथा उन्नयन कार्य का क्रियान्वयन तीव्र गति से किया जाना आवश्यक है ताकि जिले के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके तथा वे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा सके।

समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिन्थेटिक एथलेटिक्स टै्रक के निर्माण हेतु 250 मी0×175 मी0 भूमि, सिन्थेटिक हॉकी मैदान हेतु 150 मी0×100 मी0 भूमि, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान हेतु 160 मी0×140 मी0, तरणताल हेतु 80 मी0×50 मी0 तथा मल्टीपरपस हॉल हेतु 80 मी0×60 मी0 भूमि की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया कि जिले में खेल तथा खिलाड़ियों के विकास के मद्देनजर उपरोक्त मानक के अनुरूप भूमि को चिन्हित किया जाय तथा प्रतिवेदन अविलंब कार्यकारी विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।Bihar. News खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में होगा सिन्थेटिक एथलेटिक्स टै्रक, सिन्थेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपस हॉल का निर्माण

जिला खेल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए खेल अवसंरचनाओं के लिए उपर्युक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। साथ ही भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित होते ही अग्रतर कार्रवाई की जाय ताकि सिन्थेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, सिन्थेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपस हॉल का निर्माण कराया जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed