Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कोविड- 19 से निपटने की तैयारी के चलते 200 बेड का अस्पताल और 285 आइसोलेशन बेड

जनवाद टाइम्स 23 March 2020
IMG_20200323_190732
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया इटावा :  कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों के तहत इटावा जिले के सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कोविड-19 मरीजों के लिए अलग से 200 बेड का अस्पताल और 284 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने बताया कि कोरोना पीड़ितों के लिए 200 बेड का यह विशेष अस्पताल पुराने इमरजेंसी ब्लॉक में बनाया गया है। इसके अलावा ओपीडी के ऊपर 284 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 मरीजों के लिए बनाये गये 200 बेड के हास्पिटल में 20 बेड वेन्टिलेटर के होंगे, साथ ही जरूरी समस्त जांचें जिसमें एक्सरे, अल्ट्रासाउण्ड, डायलिसिस आदि उपलब्ध हैं। इसके अलावा विशेष परिस्थिति में जरूरी सर्जरी के लिए भी सभी व्यवस्थायें की गयी हैं।

IMG 20200323 190732

प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने बताया कि गेट नं- 2 पर स्थित कैफेटेरिया को अस्थायी रूप से खत्म करके करोना जांच केन्द्र, सामान्य फ्लू, जुकाम एवं बुखार ओपीडी तथा ट्राएज का निर्माण अलग-अलग सेक्सन में किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण कम्युनिटी ट्रान्सफर से तेजी से फैलता है, इसलिए कम से कम एक मीटर की दूरी से ही बात करें। नियमित रूप से हाथों की सफाई करें। खांसी बुखार तथा सांस फूलने पर तुरन्त चेक करायें।

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत बिरौली बैदपुरा सैफई इटावा में कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूकता अभियान
Next: शहादत दिवस पर याद किये गए क्रांतिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.