Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

ग्राम पंचायत बिरौली बैदपुरा सैफई इटावा में कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूकता अभियान

जनवाद टाइम्स 23 March 2020
IMG_20200323_170545
Share News
       

संजय कुमार इटावा: ग्राम पंचायत बरौली बैदपुरा विकासखंड सैफई जनपद इटावा में कोरोना वायरस से बचने हेतु जागरूकता अभियान चलाया।

IMG 20200323 170601

जागरूकता अभियान में पंचायत के सभी लोगों को जागरूक करते हुए ग्राम प्रधान श्री कृपाराम ने सभी से कहा की आप सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तथा परिवार के सभी सदस्यों को भी जागरूक करें । आप कहीं से भी घर आए अपने हाथ , पैर साबुन से धोकर ही अपने घर में प्रवेश करें। खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोयें। जिससे इस वायरस से आसानी से लड़ा जा सके और आपके शरीर प्रवेश न कर सकें।अपने बुजुर्गों , बच्चों ,माताओं,बहनों को भी यही शिक्षा दें जिससे किसी पर भी इस कोरोना वायरस का प्रभाव न हो सके। जो इस समय अपना देश एक संकट की घड़ी से जूझ रहा है उसका यही बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है बचाव के द्वारा ही हम सभी इस कोरोनावायरस से लड़ सकते हैं , और अपने परिवार , समाज ,गांव ,देश को इस संकट की घड़ी से बचाने में अपना सहयोग दे सकते हैं ।

हमारी पंचायत के सभी माताओं , बहनों , बच्चों, बुजुर्गों से यही अपील है कि अपना बचाव रखें और दूसरों को भी यही शिक्षा दें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें और दूसरों को भी सलाह दे। डिटॉल साबुन का ही प्रयोग करें।पंचायत सचिव श्री जितेंद्र कुमार और ग्राम रोजगार सेवक शिवकुमार के साथ ग्रामीण जन श्री राम शंकर पाल, श्री लालता प्रसाद, श्री सत्यभान के द्वारा समस्त ग्राम पाल नगर, बिरौली की गलियों में जन समुदाय कोरोना से बचने हेतु उपाय/ प्रयास बताए गए। इस जागरूकता अभियान रैली में बिरौली वैदपुरा ग्राम पंचायत के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इससे लग रहा है कि वह इस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार हैं एवं देश के साथ हैं। निश्चित ही हमारी ही विजय होगी और कोरोना वायरस की ही पराजय होगी।

Post navigation

Previous: मेक ए डिफरेंट सोसायटी, एंग्री यूथ एन जी ओ, टीम भारतीय,व्हाइट वॉलंटियर्स द्वारा गांवों में कोरोना वाइरस से बचाव के लिए निःशुल्क मास्क वितरण
Next: सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कोविड- 19 से निपटने की तैयारी के चलते 200 बेड का अस्पताल और 285 आइसोलेशन बेड

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260719-WA0020
  • Breaking News

Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260401-WA0013(6)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप

जनवाद टाइम्स 19 July 2026
IMG-20260719-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 19 July 2026

Latest News

  • Bihar News: एआईएसएफ ने राजापाकर में मशाल जुलूस निकालकर शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर किया प्रदर्शन
  • Bihar News: वैशाली के 16 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया अध्याय शुरू
  • Bihar News: जमीन विवाद में दोनों पक्षों ने बराटी थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी के आरोप
  • Bihar News: राजापाकर में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर
  • Bihar News: ‘उत्तम शिक्षा और श्रेष्ठ संस्कार से ही बनेंगे आदर्श नागरिक’ – महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.