संवाददाता पंकज कुमार
अंबेडकर नगर जनपद के तहसील जलालपुर क्षेत्र मे ऑल इंडिया मुशायरा एव कवि सम्मेलन जनपद के मशहूर ओ मारूफ शायर व कवि दिलशाद दिल सिकंदर पूरी को उनके काव्य पाठ पर जलाल पुर अदबी अवार्ड से किया गया सम्मानित।
आपको बता दें कि दिलशाद दिल सिकंदर पूरी ने स्नातक और परास्नातक सरदार पटेल पी जी कॉलेज लारपुर से शिक्षा प्राप्त कर जिसके बाद नेट क्वालीफाई कर के उर्दू साहित्य पर इन दिनों काम कर रहें हैं ।
जलालपुर अंबेडकर नगर के समाज सेवक एव चेयरमैन व उस्ताद शायर जनाब कमर जलालपुरी साहब जनाब हामिद कमर साहब के अलावा सहित दर्जनों शायरों उपस्थित रहे।
दिलशाद दिल सिकंदर पूरी ने बताया कि अपने काव्य पाठ के दौरान कुछ शेर पढ़कर लोगो को सुनाया । शेर
आज कुछ और बढ़ा दो मेरे सर की ईंटें
आज बच्चों ने खिलौनों की तमन्ना की है।दुशरा शेर
इसके अलावा
आस्तीनों में खंजर का ये दौर है
हाथ सब से मिलाना नहीं चाहिए।
दिल सिकंदर पूरी के लिखी गजलों और गीतों को हिंदुस्तान के कई मशहूर गायकों ने अपनी आवाज दी है। बहुत जल्द इन के गजलों की एक संग्रह दिल की दस्तक के नाम से प्रकाशित होने वाली है।

अवार्ड प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन वही दिल सिकंदर पूरी ने जलालपुर क्षेत्र के सभी सम्मानित मौजूद लोगों का स्वागत धन्यवाद दिया।