Prayagraj News : मण्डलायुक्त एवं मेलाधिकारी ने माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु संगम तट पर किया गंगा पूजन

IMG-20221128-WA0041
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

पतित पावनी गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम के पावन तट पर सोमवार को माघ मेला 2022-23 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, मेलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान, बाघम्बरी मठ के महंत श्री बलबीर गिरी जी महाराज तथा धर्माचार्यों एवं अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन किया और मां गंगा से माघ मेला को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।IMG 20221128 WA0041

गंगा पूजन के पश्चात मण्डलायुक्त मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि माघ मेले को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराया जायेगा तथा मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।

Prayagraj News : मण्डलायुक्त एवं मेलाधिकारी ने माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु संगम तट पर किया गंगा पूजनइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मेला श्री आदित्य प्रसाद शुक्ल, एसडीएम मेला श्री संत कुमार एवं आशुतोष कुमार राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण, तीर्थपुरोहित एवं धर्माचार्यों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News