Bihar News : विचारधारा की जंग विचारधारा से जीती जा सकती है, जातीय समीकरण से नहीं: प्रशांत किशोर

Bihar News : विचारधारा की जंग विचारधारा से जीती जा सकती है, जातीय समीकरण से नहीं: प्रशांत किशोर
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड के नकरदेई गांव में प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा को हराने के लिए आंख बंद करके पिछले 30 सालों से आप लालटेन का बटन दबा रहे हैं। लेकिन देखिए 2 सांसद की पार्टी 300 सांसद की पार्टी बन गई और आपका विकास भी नहीं हुआ। कहने का तात्पर्य है कि ‘ना माया मिली ना राम’।

Bihar News : विचारधारा की जंग विचारधारा से जीती जा सकती है, जातीय समीकरण से नहीं: प्रशांत किशोरआपको यह बात समझना होगा कि जिस पार्टी से आपकी लड़ाई है, वह विचारधारा पर आधारित पार्टी है, जातियों का संगठन नहीं है। जिससे लड़ने के लिए आप कुश्ती में उतरे हैं। अगर उसका दांवपेच जाने बगैर कुश्ती उतरेंगे तो हार निश्चित है। इसलिए आपके पास एक ही विकल्प है कि आप एक विचारधारा के आधार पर एक काउंटर विचारधारा खड़ा कीजिए और उसका सबसे बेहतर विकल्प गांधी की विचारधारा है, और जन सुराज गांधी की विचारधारा का एक स्वरूप है।Bihar News : विचारधारा की जंग विचारधारा से जीती जा सकती है, जातीय समीकरण से नहीं: प्रशांत किशोर

You may have missed